Himachal Breaking News : चंबा में खाई में गिरी कार, चार की मौत

0
2530
Himachal Breaking News : चंबा में खाई में गिरी कार, चार की मौत
Himachal Breaking News : चंबा में खाई में गिरी कार, चार की मौत

शादी समारोह में शिरकत करके वापस लौट रहे थे कार सवार

Himachal Breaking News  (आज समाज), चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हो गई है और सभी हिमाचल प्रदेश से ही संबंधित हैं। यह हादसा शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि हुआ। जब कार सवार एक शादी समारोह में शिरकत करके वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में जा गिरी थी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ भागे। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासन का दी। अंधेरा होने के चलते बचाव कार्य देरी से शुरू हो पाए। जिसके चलते कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसएचओ तीसा की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। पुलिस टीम दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

खाई से लुढ़कते हुए कार नदी में गिरी

इस हादसे संबंधी जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया कि एचपी44ए-0494 नंबर की कार बैरासियूल नदी में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोगों के शव आसपास छिटक गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले चार लोगों की पहचान हो गई है।

इनमें शुकरदीन (52) पुत्र शक मोहम्मद, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा। सलमान (25) पुत्र ताज मोहम्मद, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा। ताशी उर्फ बिट्टू (41) पुत्र किशन चंद, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा। संजू (22) पुत्र खेम राज, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा शामिल हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]