BJP Parivartan Yatra: पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू, नितिन नवीन बोले- अब घुसपैठियों को बाहर करने का समय आ गया

0
713
BJP Parivartan Yatra: पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू, नितिन नवीन बोले- अब घुसपैठियों को बाहर करने का समय आ गया
BJP Parivartan Yatra: पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू, नितिन नवीन बोले- अब घुसपैठियों को बाहर करने का समय आ गया

कहा- घुसपैठिए वाली सरकार से बंगाल को मुक्त करना लक्ष्य
BJP Parivartan Yatra, (आज समाज), कूच बिहार: भाजपा ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा शुरू कर दी है। आज भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की। इस मौके पर नितिन नवीन ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। नवीन ने कहा- ये परिवर्तन सिर्फ व्यवस्था बदलने का विषय नहीं है, बल्कि सोच को बदलने का विषय है।

आज हम बंगाल की इस पवित्र माटी से घुसपैठियों को स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि अब घुसपैठियों को बाहर करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, जिन योजनाओं को ममता दीदी यहां लागू करने में सौतेला व्यवहार करती हैं, उन योजनाओं को हम यहां लागू करके रहेंगे। आपको बता दें कि भाजपा की ये यात्रा जो 5,000 किलोमीटर से अधिक की होगी और बंगाल के घर घर तक जाएगी।

विकसित बंगाल का सपना साकार करना है

उन्होंने कहा, सकारात्मक सोच के साथ हम नए बंगाल का बीज रखेंगे। हम सबको तैयार हो जाना है और घुसपैठिए वाली सरकार से बंगाल को मुक्त करना है और विकसित बंगाल का सपना साकार करना है। ममता दीदी, क्या आपने इसी सोनार बांग्ला का सपना दिखाया था, जहां सिर्फ भ्रष्टाचार हो, अराजकता हो और यहां के लोगों का शोषण हो। अब यहां का युवा बहुत परेशान हो चुका है।

वंदे मातरम की गूंज बंगाल को अराजकता से आजाद करेगी

जिस वंदे मातरम के गान से पूरा देश आजाद हुआ, आज जब हम उसकी 150वीं जयंती मनाते हैं, तो टीएमसी के सांसद संसद में उसे रोकते हैं। जिस वंदे मातरम ने पूरे देश को आजादी दिलाई, उसी वंदे मातरम का टीएमसी के सांसद अपमान करते हैं। ममता दीदी, वंदे मातरम ने अंग्रेजों से आजादी दिलाई थी, और अब वही वंदे मातरम की गूंज बंगाल को आपकी अराजकता से आजाद करेगी और बंगाल को मुक्ति दिलाएगी।

यह भी पढ़ें : PM Modi HPV Vaccination Launch: राजस्थान में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा कांग्रेस को कुकर्मों के लिए देश कभी माफ नहीं करेगा

  • TAGS
  • [post_tags]