BJP’s edge on support from Kanda: कांडा से समर्थन पर बीजेपी का किनारा

0
417

एजेंसी,चंडीगढ़। लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा ने बिना शर्त भाजपा को समर्थन की बात कही थी हालांकि इसके बाद से विवादित नेता गोपाल कांडा के समर्थन पर विवाद हो रहा था। यहां तक कि भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती तक ने इस बात का विरोध किया था। उन्होंने मुखर होकर कहा था कि यह उचित नहीं है। हरियाण में सरकार के गठन के लिये कांडा का समर्थन लेने से मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की साफ छवि को नुकसान पहुंच सकता है। अब शनिवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा हरियाणा सरकार बनाने में गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लेगी। विवादित नेता कांडा आत्महत्या के लिये उकसाने के दो मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने यहां पत्रकारों को बताया, ”मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भाजपा कांडा का समर्थन नहीं लेने जा रही है।” कांडा ने शुक्रवार को कहा था कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है। कांडा द्वारा भाजपा को समर्थन की पेशकश करने के बाद से पार्टी कांग्रेस के निशाने पर है।

  • TAGS
  • [post_tags]