सितम्बर के महीने में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, ब्रांच जाने से पहले देख ले सूची

0
715
Bank Holidays September 2022

इंडिया न्यूज़, Bank Holidays September 2022: सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। जैसा कि आपको पता है कि हर महीने की तरह इस महीने में भी बैंकों में कामकाज कई दिन नहीं होगा। अगर आपने अभी तक अपने बैंकिंग कार्यों की सूची नहीं बनाई है तो जल्दी बना लें। वरना कहीं ऐसा न हो कि आप जिस दिन बैंक में अपने महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाएं और उस दिन बैंक बंद हो।

इसलिए बैंकों के कार्यों की लिस्ट पहले से ही बना लें। पिछले अगस्त महीने की तरह इस सितंबर महीने में भी सरकारी बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने सितंबर महीने की देश अगल अगल होने वाले बैंकों की छुट्टी की सूची जारी कर दी है।

कुल 13 दिन बैंक रहेंगे बंद

केंद्रीय बैंक यानी रिजर्व बैंक के मुताबिक, सितंबर महीने सरकारी बैंकों की कुल 13 छुट्टियां रहने वाली हैं। हालांकि यह बैंकों की छुट्टी देश के अलग- अलग राज्यों की हिसाब से होंगी। इन छुट्टियों में महीना का पहला और चौथा शानिवार की छुट्टी और साप्ताहिक रविवार की छुट्टी शामिल है। हालांकि इस सितंबर महीने की पहली छुट्टी बुधवार को निकल चुकी है। अब कुल मिलाकर सितंबर महीने में 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आइये जानते हैं कि सितंबर माह में सरकारी बैंकों की कुल कितनी छुट्टियां पड़ने वाली हैं।

इस दिन बैंकों में रहेगी छुट्टियां

  • 4 सितंबर 2022: रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 6 सितंबर 2022: कर्म पूजा के चलते रांची (झारखंड) में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 7 सितंबर 2022: ओणम के चलते केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 8 सितंबर 2022: थिरुवोणम के चलते केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 9 सितंबर 2022: इस दिन इंद्र जात्रा फेस्टिवल के चलते गंगटोक जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 10 सितंबर 2022: दूसरे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 सितंबर 2022: रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 17 सितंबर 2022: विश्वकर्मा पूजा के कारण झारखंड, बिहार और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 सितंबर 2022: रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 21 सितंबर 2022: श्री नारायण गुरु समाधि के चलते केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 24 सितंबर 2022: चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 25 सितंबर 2022: रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 26 सितंबर 2022: नवरात्रि स्थापना और और Mera Chaoren Houba of Lainingthou Sanamahi के अवसर पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
SHARE