Ambedkar Jayanti 2023: राष्ट्रपति और पीएम ने जयंती पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

0
290
Ambedkar Jayanti 2023

Ambedkar Jayanti 2023: डॉक्टर भीमराव आंबडेकर की आज 132वीं जयंती है और देश के संविधान निर्माता को आज हर कोई याद कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आदि ने भीमराव आंबडेकर को इस अवसर पर श्रद्धांजलि दी। इसी के साथ देश के कई हिस्सों में इस खास मौके पर कार्यक्रमों आयोजित किए जा रहे हैं।

  • पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भीमराव आंबडेकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

संसद भवन में आयोजित किया गया कार्यक्रम

हर वर्ष 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती मनाई जाती है। संसद भवन परिसर में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित देश के तमाम बड़े नेताओं ने यहां पहुंचकर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने भी भीमराव आंबडेकर को यहां श्रद्धांजलि दी है।

पढ़िए पीएम का संदेश

पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर लिखा, समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम! संसद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

यह भी पढ़ें :  Covid Report 14 April 2023: देश में 236 दिन बाद कोविड-19 के नए मामले 11 हजार पार

 

SHARE