Pune Airport Runway: पुणे एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के विमान की हार्ड लैंडिंग

0
252
Pune Airport Runway: पुणे एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के विमान की हार्ड लैंडिंग
Pune Airport Runway: पुणे एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के विमान की हार्ड लैंडिंग

8 घंटे बंद रहा रनवे, 91 फ्लाइट्स कैंसिल हुई
Pune Airport Runway, (आज समाज), पुणे: भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट की पुणे एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के दौरान विमान के अंडरकैरिज में खराबी आ गई, जिसकी वजह से विमान रनवे पर अटक गया और पूरा रनवे ब्लॉक हो गया था। इस दौरान रनवे करीब 8 घंटे बंद रहा। 91 फ्लाइट्स भी कैंसिल हुई। विमान का क्रू सुरक्षित है।

किसी भी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि एयरपोर्ट पर फ्लाइट आॅपरेशन सुबह 7.30 बजे के बाद नॉर्मल हो सका। दरअसल, पुणे एयरपोर्ट डुअल यूज मॉडल पर काम करता है, जिसमें सिविल कमर्शियल उड़ानों के साथ-साथ एक एक्टिव एयरफोर्स स्टेशन आॅपरेशन भी शामिल है।

ये फ्लाट्स हुई कैंसिल

एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक 5 एयरलाइंस की 91 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थीं। कैंसिल होने वाली फ्लाट्स में इंडिगो की 65, एअर इंडिया की 6, स्पाइसजेट की 5, अकासा एयर की 5, एअर इंडिया एक्सप्रेस की 10 फ्लाइट्स शामिल थीं। एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद उड़ानें सुबह 7:30 बजे से शुरू हो गई हैं। दिन भर में आॅपरेशन सामान्य हो जाएगा।

क्या होती है हार्ड लैंडिंग

आम तौर पर रनवे पर लैंड करते समय प्लेन धीरे-धीरे और स्मूदली उतरता है। लेकिन अगर वह जोर से रनवे पर टकरा जाए या तेजी से नीचे आए तो उसे हार्ड लैंडिंग कहते हैं। हार्ड लैंडिंग की कई वजह हो सकती हैं, इनमें खराब मौसम (तेज हवा, तूफान), पायलट के कैल्कुलेशन में गड़बड़ी या फिर अचानक हवा का दबाव बदलना शामिल है। हार्ड लैंडिंग के दौरान कभी-कभी सिर्फ झटका ही लगता है, लेकिन इन्टेन्सिटी ज्यादा होने से विमान को नुकसान हो सकता है। उसमें बैठे पैसेंजर और क्रू को चोटें लग सकती हैं।

ये भी पढ़ें : Oil and Gas Supply : देश में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य : सुजाता शर्मा

 

  • TAGS
  • [post_tags]