Actor And Director Satish Kaushik: हरियाणा में जन्में मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन

0
341
Actor And Director Satish Kaushik
हरियाणा में जन्में मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली,(Actor And Director Satish Kaushik): मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।। वह 66 वर्ष के थे और उनका जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। खबर मिलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा, बहुमुखी प्रतिभा के धनी सतीश कौशिक ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सतीश ने कल अपनों के साथ दिल्ली में होली खेली। इसके बाद रात को तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां करीब डेढ़ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे कौशिक : कंगना

अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे। उन्होंने कहा, मैं आज इस दुखद खबर के साथ जगी। वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे। मुझे उन्हें फिल्म ‘इमरजेंसी’ में निर्देशित करना बहुत पसंद था। सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म कंगना के साथ इमरजेंसी ही है। कंगना ने कहा, हमेशा उनकी कमी खलेगी, ओम शांति

निधन की खबर सुनकर स्तब्ध : मधुर भंडारकार

फिल्म अभिनेता मधुर भंडारकार ने कहा, सतीश कौशिक हमेशा जीवंत, ऊजार्वान और जीवन से भरपूर के निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हंू। बॉलीवुड भाईचारा व लाखों प्रशंसकों द्वारा उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ओम शांति

दिल्ली में पढ़े, 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा

सतीश कौशिक ने स्कूल की पढ़ाई दिल्ली में हुई थी। किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल आॅफ ड्रामा में एडमिशन लिया था। 1985 में उन्होंने शशि कौशिक से शादी की थी। दो वर्ष की उम्र में उनके बेटे का निधन हो गया था। सतीश ने 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा। इससे पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था।

मिस्टर इंडिया से मिली थी पहचान

सतीश कोशिक अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। सतीश को 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना-मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था।

ये भी पढ़ें : Sukesh Writes Letter To Jacqueline: ठग सुकेश चंद्रशेखर को होली पर जैकलीन से उमड़ा प्यार, जेल से लिखा लव लेटर, कही यह बात

SHARE