New Anti-Paper Leak Bill: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना: पेपर लीक पर नया सख्त कानून, 5 बड़े बदलाव

0
198
New Anti Paper Leak Bill
सरकार ने पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने की तैयारी कर ली है.

नई दिल्ली. देश भर में पेपर लीक को लेकर चले छात्र आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ. अब इसको लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने की तैयारी कर ली है. यह कानून 2024 में बने मौजूदा कानून में बड़ा बदलाव करेगा. लगातार पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों के लंबे विरोध-प्रदर्शन के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ईमानदार छात्रों की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. सरकार ने यह भी घोषणा की है कि परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक हाई-पावर टास्क फोर्स बनाई गई है.

नए कानून के 5 बड़े बदलाव

1. पेपर लीक पर 10 साल तक की जेल

संगठित तरीके से पेपर लीक और नकल कराने वालों को अब 10 साल तक की सजा हो सकती है. पहले अधिकतम सजा 5 साल थी.

2. 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना

नकल और पेपर लीक गिरोहों पर 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. परीक्षा रद्द होने पर दोबारा परीक्षा कराने का खर्च भी दोषियों से वसूला जाएगा.

3. AI और डिजिटल चीटिंग भी अपराध

AI की मदद से नकल, परीक्षा सिस्टम हैक करना, डिजिटल माध्यम से प्रश्नपत्र लीक करना और साइबर फ्रॉड भी कानून के दायरे में आएंगे.

4. सिर्फ छात्र नहीं, अधिकारियों पर भी कार्रवाई

परीक्षा एजेंसियां, टेक्नोलॉजी कंपनियां, सेवा प्रदाता और लापरवाही या मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी.

5. तेज जांच और फास्ट-ट्रैक सुनवाई

पेपर लीक मामलों की जांच को और मजबूत बनाया जाएगा. केंद्र और राज्यों की एजेंसियां मिलकर कार्रवाई करेंगी. मामलों की सुनवाई तेज करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी.

सरकार का उद्देश्य

सरकार का कहना है कि पेपर लीक अब केवल अलग-अलग घटनाएं नहीं, बल्कि संगठित अपराध का रूप ले चुका है. नए कानून का मकसद ऐसे गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई करना, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और छात्रों का भरोसा दोबारा कायम करना है. सरकार का उद्देश्य ऐसी किसी भी घटना को भविष्य में होने से रोकना है.

  • TAGS
  • [post_tags]