National Service Scheme: सात दिवसीय एनएसएस कैम्प के दौरान जल संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम

0
36
जल संरक्षण रैली निकालकर समाज को जागरूक करते स्वयंसेवक।
जल संरक्षण रैली निकालकर समाज को जागरूक करते स्वयंसेवक।
  • जल जीवन की अमूल्य निधि है जिसके बिना पृथ्वी पर जीवन की परिकल्पना संभव नहीं है: मेजर एम.आर. लाम्बा

Aaj Samaj (आज समाज), National Service Scheme, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों द्वारा सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन स्वयंसेवकों ने समाज के लिए एक और प्रमुख उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जल संरक्षण के महत्व को उजागर किया तथा महाविद्यालय से शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मौदाश्रम तक जल संरक्षण रैली निकालकर समाज को जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर एम.आर. लाम्बा एवं उप-प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मी नारायाण ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्राचार्य मेजर एम.आर. लाम्बा ने कहा कि जल जीवन की अमूल्य निधि है जिसके बिना पृथ्वी पर जीवन की परिकल्पना संभव नही है। साथ ही बताया कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। जल ही जीवन है। विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए जागरुक किया और समाज को भी जल संरक्षण के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही रैली के जरिए जल के दुरुपयोग के दुष्प्रभाव से अवगत कराया। रैली का निर्देशन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोमवीर सिवाच, डॉ. अशोक कुमार एवं डॉ. पविता यादव ने किया।

कैम्प के दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोमवीर सिवाच ने जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया, जैसे की वर्षा संचयन, सिंचाई पद्धतियाँ, और पेयजल का संरक्षण। समुचित जल संरचना की महत्वता को समझाया और उन्हें जल संरक्षण के लिए उपलब्ध विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक उपायों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पविता यादव ने बताया कि जल संरक्षण के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोगों को जल संरक्षण के लिए उनकी जिम्मेदारियों के प्रति भी सचेत किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के महत्व को समझाना है ताकि हम सभी मिलकर एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की दिशा में अग्रसर हो सकें।

यह भी पढ़ें: MP Sanjay Bhatia: करनाल के रण में मनोहर के सारथी बनेंगे संजय

यह भी पढ़ें : Barsana Lath Holi : नवांशहर के शिवधाम मन्दिर नेहरू गेट में खेली जाएगी बरसाना की लट्ठ होली

 

SHARE