National Science Day 2022: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

0
504
National Science Day 2022

संजीव कौशिक, रोहतक:

National Science Day 2022: स्कूली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने और लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ईस्माइला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।

Read Also: Anganwadi Workers Association Haryana: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तालमेल कमेटी, प्रदेशव्यापी हड़ताल का 83वां दिन

विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय चुनने के लिए किया प्रेरित National Science Day 2022

बॉटनी विभाग की प्राध्यापिका डा. आशा शर्मा तथा डा. सुन्दर सिंह ने इस दौरान स्कूल में विभिन्न गतिविधियों का संचालन-समन्वयन किया। डा. आशा शर्मा तथा डा. सुन्दर सिंह ने विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय चुनने के लिए प्रेरित किया और एमडीयू द्वारा विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम के लिए आयोजित की जाने वाली गतिविधियों बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान मानव विकास का एक प्रमुख स्तंभ है।

Read Also: Girl Gave Birth Amid Blasts in Ukraine: यूक्रेन में बम धमाकों के बीच भारत की ऊषा ने दिया लड़की को जन्म

विज्ञान दिवस के मूल उद्देश्य बारे दी जानकारी National Science Day 2022

डा. आशा शर्मा ने महिला वैज्ञानिकों की उपलब्धियों बारे प्रकाश डाला। डा. सुन्दर सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मूल उद्देश्य बारे जानकारी दी। शोधार्थी अजय कुमार ने महान वैज्ञानिक डा. सीवी रमन के जीवन परिचय से अवगत करवाया। नेहा यादव ने लैब और प्रैक्टिल के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गांधी नगर स्कूल की प्राचार्या सुनीता नारा, इस्माईला स्कूल की प्राचार्या निर्मला, स्कूल के शिक्षकगण गण, विद्यार्थी तथा बॉटनी के शोधार्थी- प्रीतम, नवीन, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

Read Also:Helpline Number Released for Indians Stranded in Ukraine: हेल्पलाइन नंबर जारी , परिजन आगे आकर सरकार को यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों की जानकारी दे

SHARE