मंजू कौशिक को भारत सरकार ने दिया राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान

0
267
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस
  • अनेक केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में किया गया सम्मान
  • अवार्ड प्राप्त करने वाली मंजू कौशिक बनी पहली महिला

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में देर शाम समाजसेविका मंजू कौशिक को राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

ये सम्मान पाने वाली वे हरियाणा की पहली महिला

उनको यह सम्मान केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले, भारी उद्योगमंत्री महेंद्र नाथ पांडे व अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत खरड़, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते व मिजोरम के पूर्व गवर्नर हमोलत रतन की मौजूदगी में प्रदान किया गया। बता दें कि यह गौरव सम्मान प्राप्त करने वाली मंजू कौशिक हरियाणा की पहली महिला है। उल्लेखनीय है कि मंजू कौशिक वर्ष 1998 से समाज कार्यो में लगी हुई है। इन्होंने विशेषकर राज्य में कन्या भ्रूण की हत्या रोकने, महिलाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने, उनके व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी हरियाणा सरकार के महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए पांच वर्ष तक दिन-रात मेहनत कर कार्य किए हैं।

2008 में कराई थी कुआं पूजन की परंपरा शुरू

विशेषकर वर्ष 2008 में उनकी ओर से कन्या के जन्म पर लड़के के जन्म की तरह कुआं पूजन की प्रारंभ की गई। प्रथा से आम नागरिकों की लड़कियों के प्रति सोच में विशेष बदलाव आया है। इतना ही नहीं इनके सामाजिक कार्यों को मान्यता देते हुए भारत सरकार ने चीन तथा जापान जैसे देशों में भी भारतीय महिलाओं के दृष्टिकोण को सार्थक बनाने के लिए इनको भेजा। इससे पूर्व भी मंजू कौशिक को अनेक अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुकें हैं । हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इन को वर्ष 2018 में राज्य महिला सम्मान का श्रेष्ठ अवार्ड देकर सम्मानित किया था। मंजू कौशिक को फिलिप्स ब्रेवरी अवार्ड, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, राज्य युवा पुरस्कार, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान, राष्ट्रपति सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय समरसता सम्मान जैसे 50 से भी अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके है।

इन लोगों ने दी बधाई

मंजू कौशिक को कानौड़ समिति के अध्यक्ष चेतनप्रकाश गौड, दयाशंकर तिवाड़ी, ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश वैद्य, रोटरी क्लब के प्रधान मुकेश मेहता, बाल चरित्र निर्माण के प्रधान रमेश टांक, महिला विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना तिवाड़ी सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

SHARE
SHARE