NASA’s two female astronauts to perform historic and challenging spacewalk: ऐतिहासिक और चुनौतीपूर्ण स्पेसवॉक करेंगी नासा की दो महिला एस्ट्रोनॉट्स

0
214

वॉशिंगटन। पहली बार नासा की दो महिला एस्ट्रोनॉट्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से बाहर निकलकर उसकी मरम्मत करेंगी। ये महिला अंतरिक्षयात्री जेसिका मीर और क्रिस्टीना कोच हैं। उनकी इस ऐतिहासिक और चुनौतीपूर्ण स्पेसवॉक को दुनियाभर में देखा जाएगा। उनकी इस वॉक को ‘आॅल वीमेन स्पेस वॉक’ का नाम दिया गया है। नासा इसका लाइव प्रसारण करेगा। अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में अंतरिक्षयात्री जेसिका मीर मार्च से रह रही हैं। जबकि उनकी साथी क्रिस्टीना कोच सितंबर में वहां पहुंचीं। क्रिस्टीना कोच ने ट्विटर पर जानकारी दी कि अंतरिक्ष केंद्र को अपग्रेड करने के लिए लगातार पांच स्पेसवॉक होनी हैं, जिसकी शुरूआत रविवार को हो गई। अब पूरी दुनिया इस पल की गवाह बनेगी जब पहली बार दो महिला एस्ट्रोनॉट्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्पेसवॉक करेंगी।

SHARE