Nari Kalyan Samiti ने धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

0
167
Nari Kalyan Samiti
Nari Kalyan Samiti
Aaj Samaj (आज समाज),Nari Kalyan Samiti, पानीपत : नारी कल्याण समिति की ओर से समिति की प्रधान कंचन सागर के निवास स्थान पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ सर्वप्रथम गायत्री मंत्र से किया गया। तत्पश्चात अपने भारत देश पर गर्वित होते हुए समिति के सभी सदस्यों ने चंद्रयान की सफलता और नीरज चोपड़ा की जीत व स्वर्ण पदक हासिल करने पर देश को बधाई दी और भारत देशवासियों के लिए दुआएं मांगी।

त्यौहार हमारी संस्कृति की धरोहर

समिति की सदस्याओं द्वारा अपने-अपने कृष्ण रूपी लाए हुए लड्डू गोपाल जी का भव्य स्वागत किया गया। जन्माष्टमी से संबंधित प्रश्नोत्तरी की गई, जिसमें जीतने वालों को इनाम दिए गए। यह जानकारी नारी कल्याण समिति की प्रधान कंचन सागर और पूर्व प्रधान सुमन सिंगला ने संयुक्त रूप से दी। समिति की क्रियाओं को और जीवंत व रोचक बनाने के लिए नीलम मेहता और निशा गर्ग ने कुछ गेम्स भी कराए और विजेताओं को अपनी ओर से पुरस्कृत किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन और उप-प्रधान ज्योत्सना गर्ग ने कहा कि त्यौहार हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। उन्होंने तुलसी के पौधे अपनी ओर से सभी सदस्याओं को बांटे। सभी सदस्याओं ने गोपियां बन अपने-अपने नृत्य से कृष्ण जी को रिझाते हुए वहाँ वृंदावन ही बना दिया। श्री कृष्ण आरती के बाद अपने हाथों से बना कर लाए प्रसाद से कृष्ण जी को भोग लगा कर सबने उस महाप्रसाद का आनन्द उठाया।

श्री कृष्ण भजनों से मन मोह लिया

अंत में समिति की पूर्व सचिव और सह-संयोजिका राज नन्दा ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर भाव विभोर होते हुए श्री कृष्ण द्वारा की गई, लीलाओं की रोचक जानकारियां दीं।  मंच संचालन ज्योत्सना गर्ग ने अपनी पूर्ववत् शैली से बखूबी किया। पूर्व प्रधान सुमन सिंगला, पूर्व प्रधान शशि शर्मा,पूर्व सचिव नीलम नागपाल, रवि मल्होत्रा,शोभा गोयल और कंवल सोईं ने भजनों से मन मोह लिया। नीतू छाबड़ा, ज्योति रहेजा, रश्मि सैनी और सुगंधा गर्ग ने नृत्य की भाव भंगिमाओं से सब का मन मोह लिया। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में ज्योत्सना गर्ग, राज नन्दा, नीतू छाबड़ा, सांझी सागर, कंवल सोईं, शोभा गोयल, रवि मल्होत्रा, ज्योति रहेजा, सरोज आहुजा, नीलम मेहता, शशि शर्मा, बबिता गर्ग, रश्मि सैनी, सुगंधा गर्ग, मोनिका गुप्ता, संगीता अरोड़ा आदि ने सहयोग दिया। यजमान शशि शर्मा ने पांच समय पर पहुँचने वाली सदस्याओं को उपहार दिए।
SHARE