Naib Saini’s Wife Suman Saini : भाजपा के शासन में सशक्त और आत्मनिर्भर हुई महिलाएं : सुमन सैनी

0
8
मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी
मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी
  • कहा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई अनेकों योजनाएं

Aaj Samaj (आज समाज),Naib Saini’s Wife Suman Saini, प्रवीण वालिया, करनाल: प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बेहतरीन कार्य किए हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं जिनसे आज पूरे देश में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं यह केवल मोदी जी की नीतियों का परिणाम है।

सुमन सैनी सेक्टर-4 में अमित जैन, सेक्टर-6 में श्रीमति रंजू व अलका चौधरी के निवास पर पहुंची और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने करनाल लोकसभा से मनोहर लाल और करनाल विधानसभा से नायब सैनी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। जनसभा में मौजूद सभी लोगों एवं महिलाओं ने एकजुट होकर कहा कि वह करनाल विधानसभा उप-चुनाव से मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं लोकसभा से मनोहर लाल को भारी मतो से जिताकर भेजेंगे।

सुमन सैनी ने कहा कि आज महिलाएं छोटे उद्योग स्थापित करने में आगे बढ़ रही हैं और इसके लिए उन्हें ऋण लेने की आवश्यकता पड़ती है, जिसके लिए उन्हें गारंटी देनी पड़ती है। इससे राहत देने के लिए इस बार के बजट में सरकार ने वेंचर कैपिटल फंड के रूप में 200 करोड़ रुपये केवल गारंटी उपलब्ध करवाने के लिए प्रावधान किया गया है, ताकि महिलाओं को ऋण के लिए गारंटी न देनी पड़े। इतना ही नहीं, स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की भलाई के लिए किए हैं। अब महिलाएं भी नरेंद्र मोदी का साथ देंगी और उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगी। करनाल लोकसभा से मनोहर लाल और विधानसभा उप चुनाव में नायब सैनी का जनता साथ देगी और भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

इस मौके पर पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना कांबोज, निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता, पूर्व पार्षद मेघा भंडारी, रमा चौधरी, मीना चौहान रायसन, रेखा आनंद, प्रियंका काठपाल व मिनाक्षी भिंडर, सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE