Naib Saini’s Wife Suman Saini: देश प्रदेश में इस बार फिर खिलेगा कमल : सुमन सैनी

0
7
देश प्रदेश में इस बार फिर खिलेगा कमल : सुमन सैनी
देश प्रदेश में इस बार फिर खिलेगा कमल : सुमन सैनी
  • कहा – प्रदेश में भाजपा की लहर, लोग भाजपा की नीतियों से बेहद खुश

Aaj Samaj (आज समाज), Naib Saini’s Wife Suman Saini, प्रवीण वालिया, करनाल :प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने करनाल में पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इसी कड़ी में वह सेक्टर-6 स्थित श्रीमती अलका चौधरी उपाध्यक्ष अर्बन मंडल भाजपा के निवास स्थान पर पहुंची और वहां उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए जहां सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया वही करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल और करनाल विधानसभा प्रत्याशी नायब सैनी के लिए वोट की अपील की।

पिछले 10 सालों में भाजपा ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई : सुमन सैनी

भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है। इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और वे बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में भाजपा की लहर है। लोग भाजपा की नीतियों से बेहद खुश हैं और वे मन बना चुके हैं कि अबकी बार भी वह केंद्र व प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनवाएंगे और इस बार फिर खिलेगा कमल। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की जनकल्याण नीतियों की भी जानकारी लोगों को दी । इस दौरान उन्होंने करनाल लोकसभा से मनोहर लाल और करनाल विधानसभा से नायब सैनी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

श्रीमती अलका चौधरी के निवास पर एकत्रित जनसमूह ने श्रीमती सैनी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह करनाल विधानसभा उप-चुनाव से मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं लोकसभा से मनोहर लाल को भारी मतो से जिताकर भेजेंगे। इस मौके पर श्रीमती अलका चौधरी उपाध्यक्ष अर्बन मंडल भाजपा , रवि चौधरी, महक चुघ, साहिल चुघ ने श्रीमती सुमन सैनी का भव्य स्वागत किया और कहा कि करनाल उपचुनाव में नायब सिंह सैनी भारी मतों से जीत हासिल कर रिकॉर्ड कायम करेंगे और मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

इस मौके पर काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे

इस मौके पर पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता, पूर्व पार्षद मेघा भंडारी, राजरानी चौधरी, मिनाक्षी भिंडर, श्वेता, ईशा चौधरी, अनुपमा, किरण मंजू, शशि टंडन, निर्मला बैरागी, सुनील गुप्ता, रवि वत्स, सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE