करनाल में निकला गुरु पर्व पर नगर कीर्तन

0
337
Nagar Kirtan on Guru Parv held in Karnal
Nagar Kirtan on Guru Parv held in Karnal
  • वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह के उदघोष से गूंजी कर्ण नगरी
    करनाल में निकला गुरु पर्व पर नगर कीर्तन

    प्रवीण वालिया, करनाल:
    वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु की फतेह, के उदघोष से कर्ण नगरी गूंज उठी। करनाल में आज गुरु नानक देव जी के प्रकटयोत्सव से पहले प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकला। यह शहर भर में आस्था का केद्र बना रहा। सिखों के प्रथम गुरु पहली पातशही गुरु नाक देव जी का प्रकाश पर्व डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा सुक्खा सिंह के मार्गदर्शन में गुरुद्वारा मंजी साहिब से नगरकीर्तन शुरू हुआ।

नगर कीर्तन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल हुए

जानकारी देते हुए गुरु पर्व कमेटी के महासचिव इंद्र सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे गुरुद्वार डेरा कारसेवा कलंदरी गेट तथा गुरद्वारा मंजी साहिब से नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगरकीर्तन कर्णगेट, कमेटी चौक, दावत होटल रोड, अस्पताल चौक, कुजंपुरा रोड, सब्जी मंडी से होता हुआ डेराकार सेवा कलंदरी गेट में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल हुए। उन्होंने गुरु के आगे मत्था टेका।

नगर कीर्तन का जगह जगह स्वागत

नगरकीर्तन में दशमेश अखाड़ा, बीर खालसा दल के खिलाडिय़ों ने गतका के माध्यम से अपने जौहर दिखााएं, इस अवसर पर गुरु की पालकी आस्था का केंद्र बनी हुई थी। पालकी साहिब के आगे पुष्प वर्षा करते घर्मालु चल रहे थे। पंच प्यारे लोगों के आगे आस्था का केंद्र बने हुए थे। पीछे संगत चल रही थी। आज मंजी साहिक गुरुद्वारे के मुख्य बलिहार सिंह ने गुरु पर्व प्रबंधक समिति के महासचिव इंद्रपाल सिंह,फरीदाबाद से गुरुप्रसाद सिंह, प्रीतपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह तथा व्यापार मंडल के प्रवक्ता किशोर नागपाल को सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन का जगह जगह स्वागत किया गया। नगर कीर्तन को स्वागत एव स्वीट्स, खुराना ज्वेलर्स विर्क अस्पताल, गुरनानक अस्रूपताल सब्जी मंडी एसेासिएशसन की तरफ से स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में गगन मैहता, वरिंद्रर सिंह , एपीएस चौपडा, हरकीरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरुप्रसाद सिंह, गुरु सेवक सिंह सहित तमाम लोगों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें :व्हील चेयर क्रिकेट कुंभ उदयपुर में

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE