नगरपालिका व दमकल कर्मियों ने प्रदर्शन कर अग्निशमन विभाग के विलय का किया विरोध

0
294
Municipal and fire personnel protested against the merger of fire department
Municipal and fire personnel protested against the merger of fire department

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने नई अनाज मंडी में सफाई कर्मचारियों व दमकल कर्मचारियों ने जिला प्रधान प्रवेश परोचा की अध्यक्षता में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया। उसके उपरांत सचिवालय में जाकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार कृष्ण कुमार को अपनी मांगो का ज्ञापन दिया।

सरकार के हठधर्मिता रवैए से कर्मचारियों में भारी रोष

इस मौके पर राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा व एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे ने बताया कि प्रदेश की पालिकाओं परिषदों निगमों के नियमित अनियमित तृतीय व चतुर्थ श्रेणी तथा फायर विभाग के पे-रोल व आउटसोर्सिंग दमकल कर्मचारियों ने 19 अक्टूबर 2022 से 29 अक्टूबर 2022 तक 11 दिन की राज्य व्यापी हड़ताल की थी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव वी उमाशंकर की उपस्थिति में संघ व सरकार के बीच हरियाणा निवास सैक्टर 3 चंडीगढ़ में वार्ता हुई थी। जिसमें सरकार की तरफ से ठोस आश्वासन दिया कि 6 नवंबर को आचार संहिता समाप्त होते ही मानी गई मांगों के पत्र जारी कर दिये जाएंगे, लेकिन 1 महीने से ज्यादा समय होने के उपरांत भी सरकार की तरफ से मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किए गए। सरकार के इस हठधर्मिता रवैए से कर्मचारियों में भारी रोष है।

हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज व संगठन सचिव सन्तोष कुमार ने भी अपनी बात रखते हुए बताया की 29 अक्टूबर 2022 को जब संघ व सरकार के बीच बातचीत हुई तो उसमें यह भी फैसला हुआ था कि फायर विभाग के कर्मचारियों के वेतन की डी.डी पावर डी.एम.सी को दी जाएगी। हरियाणा अग्नि शमन विभाग को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में शामिल नहीं किया जाएगा, लेकिन फैसले के अनुसार न तो अभी तक फायर विभाग के कर्मचारियों के वेतन की डी डी पावर डी एम सी को दी गई है और न ही सरकार की तरफ से मानी गई मांगों के पत्र जारी किए गए। हरियाणा सरकार अग्नि शमन विभाग को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग शामिल करने का फैसला करने जा रही है। जो फैसले के विरूद्ध है।

सभी मांगों के पत्र जल्द से जल्द जारी करें

संघ ने सरकार से अपनी माँग करते हुए कहा कि 29 अक्टूबर 2022 के फैसले के अनुसार मानी गई सभी मांगों के पत्र जल्द से जल्द जारी करें व फायर विभाग के कर्मचारियों के वेतन की डी डी पावर डी एम सी को दी जाए और हरियाणा अग्नि शमन विभाग को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में शामिल नहीं किया जाए।
संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही मानी गई मांगों के पत्र जारी किए गए व फायर विभाग के कर्मचारियों के वेतन की डी डी पावर डी एम सी को नहीं दी गई तथा अग्नि शमन विभाग को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में शामिल किया गया तो संघ को मजबुरन हड़ताल जैसा आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी।

इस मौके पर ये सभी रहे उपस्थित

इस मौके पर पीटीआई संघर्ष समिति से यशवंत राणा, नगरपालिका से जनकराज, विक्की पारचा,राजकुमार ससोली,राजकुमार धारीवाल, पला,रमन,प्रिंस,मुकेश,बलदीप तुम्बी,जीतो,अग्निशमन से गुरनाम सिंह,विजेंदर पाल,रिंकु कुमार,विककी वालिया व विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :कन्या के जन्म पर कुआं पूजन कर बेटियों के प्रति सोच में बदलाव का दिया संदेश

ये भी पढ़ें : परिवार पहचान पत्र बनवाने तथा उसमें सुधार के लिए पहला कैंप आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE