Mumbai rains: 4 girl students in Navi Mumbai, passengers stranded at stations: मुंबई बारिश: नवी मुंबई में 4 छात्राएं बहीं, स्टेशनों पर फंसे मुसाफिर

0
248

मुंबई। मुंबई में लगातार बारिश से सड़कों की हालत नदियों जैसी हो गई है। कई जगह सड़के जल भराव की वजह से बंद हैं। गाड़ियों की रफ्तार थम गई है। नवी मुंबई के खारघर में पिकनिक के लिए गए चार लोगों के डूबने की जानकारी मिल रही है। महाराष्ट्र में तेज बारिश से गोदावरी नदी उफान पर है। गंगापुर बांध से 11358 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग की ओर से रविवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई शहर में अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई है, तीन लापता हैं और एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। मुंबई में भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित सेंट्रल रेलवे के मुसाफिरों के लिए बीएमसी की तरफ से मदद की जा रही है।

SHARE