Mumbai Indians bought Digvijay to become cricketer in Kai Po Che movie for 20 lakhs: काई पो चे फिल्म में क्रिकेटर बने दिग्विजय को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा

0
206

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 नीलामी के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ ही भारतीय नौजवान खिलाड़ियों पर भी पैसा बरसा। ऐसा ही एक नाम है दिग्विजय देशमुख। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा। क्रिकेट में करियर बनाने से पहले वह फिल्मों में एक्टिंग कर चुके थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका वाली काई पो चे में अली हाशमी का किरदार निभाया था। फिल्म में दिग्विजय का रोल प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर का होता है, जिससे सुशांत सिंह को काफी उम्मीदें होती हैं।
21 साल के दिग्विजय दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मिडियम पेसर हैं और उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अभी तक 1 फसर््ट क्लास और 7 टी20 मैच खेले हैं। फसर््ट क्लास में उनके नाम 1 मैच में 85 रन और 6 विकेट होते हैं। वहीं 7 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 19 रन बनाए हैं और 9 विकेट चटकाए हैं। दिग्विजय देशमुख घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हैं। उन्होंने दिसंबर में ही रणजी मैच से फसर््ट क्लास में कदम रखा है।
महाराष्ट्र की अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू में देशमुख टिककर खेले। उन्होंने 71 गेंद में 83 रन बनाए। इसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल थे लेकिन वह आठवें नंबर पर उतरे और टीम को जम्मू कश्मीर के हाथों हार से नहीं बचा सके। काई पो चे मूवी साल 2013 में आई थी और इसने बॉक्स आॅफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की थी। इसमें सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही राजकुमार राव, अमित साध, मानव कौल जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। यह फिल्म चेतन भगत की मशहूर किताब थ्री मिस्टेक्स आॅफ माई लाइफ पर आधारित है। इसमें तीन दोस्त होते हैं जो अपने गणित कोचिंग और क्रिकेट एकेडमी खोलते हैं। फिर किस तरह दंगों की आंच में तीनों की दोस्ती की परीक्षा होती है और क्या अली हाशमी को ये तीनों क्रिकेटर बना पाते हैं यही सब फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था।


SHARE