Muasam Update 21 January: उत्तर भारत के कई राज्यों में 3 दिन कोल्ड वेव व कई जगह घने कोहरे का अलर्ट

0
80
Muasam Update 21 January
उत्तर भारत के कई राज्यों में 3 दिन कोल्ड वेव व कई जगह घने कोहरे का अलर्ट

Aaj Samaj (आज समाज), Muasam Update 21 January, नई दिल्ली: देशभर में मौसम का ट्रिपल अटैक जारी है। जम्मू-कश्मीर से दिल्ली, आसपास व उत्तर भारत के अन्य सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोल्ड वेव (शीतलहर) व घने कोहरे से रविवार को भी स्थिति बेहद खराब रही। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और हरियाणा-पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले तीन से चार दिन तक कोल्ड वेव व कई जगह घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगह इस दौरान पर हल्की बारिश का भी अनुमान है।

एमपी व बिहार में 24 तक जारी रहेगी शीतलहर

मध्य प्रदेश और बिहार में 24 जनवरी तक कोल्डवेव का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, रविवार को बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल. सिक्किम और मध्य प्रदेश के अलंग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री के बीच रहा।

हरियाणा में रविवार सुबह विजिबिलिटी 10 से 25 मीटर

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से मध्य प्रदेश और राजस्थान में तापमान लगातार गिर रहा है। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 3 डिग्री और राजस्थान के चुरू में 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। साथ में शीतलहर से ठंड घटने की उम्मीद नहीं है। हरियाणा में रविवार सुबह विजिबिलिटी 10 से 25 मीटर तक रही। धूप न निकलने से हरियाणा के साथ पंजाब में भी ठिठुरन काफी बढ़ गई है।

आज 16 राज्यों में घने कोहरे से हुई दिन की शुरुआत

देश के 16 राज्यों में आज दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत पूर्वोत्तर भारत के 5 राज्य शामिल हैं। भोपाल, अंबाला, बरेली और झांसी में रविवार सुबह 25 मीटर और राजस्थान के चुरू-बिकानेर में 50 मीटर से दूर देखना मुश्किल हो रहा था। दिल्ली में तापमान 4 डिग्री और विजिबिलिटी 0 रही। इससे कुछ फ्लाइट्स कैंसिल हुईं और कुछ देरी से उड़ीं। ट्रेनें भी देरी से चलीं।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE