65 लाख की लागत से मौदा आश्रम के पास बनेगा एमआरएफ सेंटर MRF Center

0
624
MRF Center

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

MRF Center: शहर में अभी तक कोई भी कूड़ा स्थानांतरण केंद्र न होने से शहर व कॉलोनियों में एकत्र कूड़े को अक्सर खाली जगहों पर डाला जाता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को बदबू और फैली गंदगी से दो-चार होना पर रहा है। इसे देखते हुए अब महेंद्रगढ शहर में मौदा आश्रम के पास एमआरएफ केंद्र बनाया जाएगा।

Read Also : सालगिरह पर गोधन के चारे के लिए दिए 5100 रुपये  Godhan Service on Auspicious Occasion

महेंद्रगढ़ के एसडीएम ने किया निरीक्षण (SDM Of Mahendragarh)

आज महेंद्रगढ़ के एसडीएम दिनेश कुमार ने इस केंद्र के लिए जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ शहर में मौदा आश्रम के पास एमआरएफ सेंटर की स्थापना की जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 65 लाख रूपए का खर्चा आऐगा। इसके बनने से शहर का कूड़ा एक ही जगह पर इकट्ठा किया जा सकेगा।

योजनाबद्ध तरीके से हो रहा विकास (MRF Center)

इसके अलावा उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ शहर का योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य चल रहा है। महेंद्रगढ शहर की सडकों को नया रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ के सरस्वती कालोनी से ब्रहमचारी रोड के चल रहे कार्य का मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। ब्रहमचारी रोड के बनने से सतनाली चौक से होते हुए सब्जी मंडी व बाजार की तरफ जाने वाले नागरिकों को आसानी होगी।

नंदीशाला पर आएगा 50 लाख का खर्च (MRF Center)

इस सडक के बनने से शहर में जाने वाले नागरिकों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी व उनके समय की बचत होगी। उन्होंने बताया कि पूरे शहर में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जाएंगे। शहर के नागरिकों को बहुत जल्द महेंद्रगढ़ शहर अलग ही रूप में दिखाई देगा। वहीं उन्होंने मौदा आश्रम के पास ही नंदीशाला बनाने के लिए जगह का निरीक्षण किया। इसे बनाने के लिए 50 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इस मौके पर म्युनिसिपल इंजीनियर योगेश राठी भी साथ थे।

Read Also : कष्ट निवारण समिति की बैठक में 14 में से पांच मामले हल Committee Meeting

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE