MP Sanjay Bhatia ने लोकसभा में पेश किया प्राइवेट बिल

0
208
सांसद संजय भाटिया
सांसद संजय भाटिया
  • सांसद भाटिया के प्राइवेट बिल को चर्चा के लिए किया गया स्वीकृत

Aaj Samaj (आज समाज), MP Sanjay Bhatia, प्रवीण वालिया, करनाल, 29 जुलाई:
करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया ने लोकसभा में एक प्राइवेट बिल पेश किया है। यह बिल वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन के लिए पेश किया गया है। बिल को चर्चा के लिए स्वीकार कर लिया गया है।

वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन के लिए पेश किया विधेयक

सांसद संजय भाटिया ने बताया कि लोकसभा के मानसून सत्र में अनेक विषयों पर चर्चा हो रही है। उन्होंने लोकसभा में यह बिल पेश किया है और इसे चर्चा के लिए स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वक्फ बोर्ड की बहुत सी संपत्तियों को लोगों ने लीज पर लिया हुआ है। इसी प्रकार की संपत्तियों के संबंध में लोगों के हितों को देखते हुए अधिनियम में संशोधन के लिए यह बिल पेश किया गया है। इस बिल के पास होने से लोगों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस पर लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष को तरफ से अपनी बात रखी जायेगी, उसके बाद बिल पर संसद सदस्यों को रायशुमारी के बाद बिल पास होगा।

यह भी पढ़ें : AAP Youth State President Dr. Manish Yadav : आप के बिजली आंदोलन को लेकर हुई महेंद्रगढ़ विधानसभा की एक बैठक

यह भी पढ़ें : Shri Jain Shvetambara Mahasabha :पद्मावती माता उपसर्गों का निवारण करती है : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE