जीवन और मृत्यु सब ईश्वर के हाथ में है : सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह

0
95
MP Chaudhary Dharamveer Singh
MP Chaudhary Dharamveer Singh

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव के निजी सचिव गजेंद्र यादव के निवास स्थान शिव कॉलोनी में पहुंचकर उनके पिता बीएन राव के देहांत पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव भी मौजूद थे।

सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। परिजनों व समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। जीवन और मृत्यु सब ईश्वर के हाथ में है लेकिन जो मनुष्य अच्छा काम करके जाते हैं उन्हें हमेशा याद रखा जाता है।

इस अवसर पर सुमेर सिहमा, मनफूल जोनावास, मुख्याध्यापक बलबीर सिंह, रोहताश अध्यक्ष, मुख्याध्यापक रामनिवास, मुख्याध्यापक संतलाल, विजय पाल यादव, राजू सरपंच नांगल काठा, सोमेश यादव व अश्विनी नसीबपुर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट स्टूडेंट्स ने काली पट्टी बांधकर किया रोष प्रकट

यह भी पढ़ें : फायरिंग मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE