मयूर विहार कालोनी में संघर्ष मोर्चा की जनसभा में सांसद व हलका विधायक पर समालखा की उपेक्षा के आरोप 

0
300
 मयूर विहार कालोनी में संघर्ष मोर्चा  की जनसभा में सांसद व हलका विधायक पर समालखा की उपेक्षा के आरोप 
 मयूर विहार कालोनी में संघर्ष मोर्चा  की जनसभा में सांसद व हलका विधायक पर समालखा की उपेक्षा के आरोप 
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। एमपी, एमएलए बने बगैर भी जनसेवा की जा सकती है, एमपी और एमएलए ने जो काम करने थे, आज वह काम संघर्ष मोर्चा कर रहा है। जनता को पूंजीवादी नेताओं के चंगुल से बाहर निकल कर समस्याओं के हल के लिए एकजुट हो कर संघर्ष करना होगा। यह विचार समालखा बचाओ संघर्ष मोर्चा संयोजक कॉमरेड पीपी कपूर ने मयूर विहार के शिव मंदिर में आयोजित जनसभा में व्यक्त किए। सभा में कालोनी वासियों ने काफी संख्या में हिस्सा लिया व संघर्ष मोर्चा की 21 सदस्यीय कमेटी गठित करने का फैसला हुआ। कॉमरेड कपूर ने आरोप लगाया कि वोट लेकर हलका विधायक व सांसद चम्पत हो गए। समालखा को लावारिस व नर्क से बदतर हालत बना दी गई है।

भृष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

समालखा बचाओ संघर्ष मोर्चा शहर के सभी कालोनियों व सभी 17 वार्डों में मोर्चा कमेटियां गठित करके समालखा के विकास के लिए संघर्ष तेज करेगा। मोर्चे के प्रयासों से जीटी रोड के दोनो ओर क़ी सर्विस रोड के निर्माण व गंदे पानी की निकासी बारे पूरे प्रशासन व एनएचएआई को हरकत में आना पड़ा है। पिछले 27 वर्षो से किसी सांसद या विधायक ने पालिका सीमा वृद्धि का जो कार्य नहींं करवाया, उसके पूरे केस को नक्शे सहित तैयार करके संघर्ष मोर्चा ने नगरपालिका को सौंप दिया है। समालखा को नगरपालिका से नगर परिषद बनवाना का कार्य भी संघर्ष मोर्चा के एजेंडे में है, इसके लिए भी कोशिश जारी है। तहसील दफ्तर व नगरपालिका में भृष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, शिकायत मिलने पर संघर्ष मोर्चा लड़ाई लड़ेगा।

 

 

 मयूर विहार कालोनी में संघर्ष मोर्चा  की जनसभा में सांसद व हलका विधायक पर समालखा की उपेक्षा के आरोप 
मयूर विहार कालोनी में संघर्ष मोर्चा  की जनसभा में सांसद व हलका विधायक पर समालखा की उपेक्षा के आरोप

मात्र 35 दिन में अपनी गतिविधियों से मोर्चा ने हलचल मचा दी

संघर्ष मोर्चा कोर कमेटी सदस्य नरेश जौरासी ने बताया कि मात्र 35 दिन में अपनी गतिविधियों से मोर्चा ने हलचल मचा दी है व जनता में अच्छी साख बना ली है। पूंजीवादी नेताओं के झूठे वायदों से दुःखी व जागरूक शहरवासी संघर्ष मोर्चा से जुड़ रहे हैं। गांधी कालोनी वासी कप्तान छोकर, शास्त्री कालोनी वासी डाक्टर बिजेंद्र रोहिल्ला, भरत नगर कालोनी वासी अनिल पांचाल ने शहर के विकास के लिए संघर्ष मोर्चा को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर सूबेदार पूर्ण चंद, सुभाष शर्मा, प्रेम जांगड़ा, रणधीर सैनी, धर्मबीर सैनी, भूपेंद्र साहनी, एडवोकेट दया नंद पंवार, दिलबाग निम्बडिया, पूर्व पार्षद सत्य भूषण आर्य, जय भगवान शर्मा, मैन पाल रोहिल्ला, तेजपाल पांचाल, रणबीर रोहिल्ला, विजेंद्र धीमान, बंटी धीमान आदि शामिल हुए।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE