3 साल का बेटा छोड़ मां ने लगाया फंदा, पति पर आरोप

0
262
Mother Hangs After Leaving 3-year-old Son
Mother Hangs After Leaving 3-year-old Son

आज समाज डिजिटल, बहादुरगढ़:
यहां एक और विवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गई। महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वह अपने पीछे तीन साल का बेटा छोड़ गई है। विवाहिता का शव घर के एक कमरे में फंदे पर मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसे ससुराल वालों ने परेशान कर रखा था। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांच साल पहले हुई थी शादी

पूजा की शादी 5 साल पहले शक्ति नगर निवासी मनोज के साथ हुई थी। उसका एक 3 साल का बेटा भी है। मृतका के भाई ने बताया कि अक्सर ससुराल वाले उससे दहेज लाने की मांग करते थे। इतना ही नहीं पूजा का पति मनोज बार-बार ससुराल से कार लाने की मांग कर उसे प्रताड़ित करता था। ससुराल और पूजा के मायके पक्ष में इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन हर बार ससुराल पक्ष के लोग समझाकर उसे वापस ले आते थे लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोबारा से उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया जाता।

पति सहित ससुरालपक्ष पर केस दर्ज

बता दें कि मृतका का पति पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है। बहादुरगढ़ पुलिस ने पूजा के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE