Moscow Attack Update: मॉस्को में इस्लामिक स्टेट के हमले में 130 से ज्यादा लोगों की मौत

0
62
Moscow Attack Update 
कॉन्सर्ट हॉल ´में लोगों पर गोलीबारी करते बंदूकधारी ।

Aaj Samaj (आज समाज), Moscow Attack Update, मॉस्को: आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल (कॉन्सर्ट हॉल) पर किए गए हमले में अब तक 130 से ज्यादा लोगों को मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हैं। शुक्रवार रात को हुए हमले में अब तक 133 लोगों की मौत चुकी है। पहले मृतक संख्या 143 बताई गई थी।

  • चारों बंदूकधारी पकड़े : व्लादिमीर पुतिन
  • यूक्रेन सीमा की ओर बढ़ रहे थे हमलावर 

आतंकियों ने जारी किया हमले का वीडियो

आईएसआईएस आतंकियों ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने हमले का 90 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें चारों आतंकियों की पहचान छिपाने के लिए उनके चेहरे धुंधले किए गए हैं। वीडियो में एक आतंकी दूसरे आतंकी से उस जगह हमला करने का इशारा करता है, जहां लोग अपनी जान बचाने के लिए छिपे थे। जमीन पर लाशें, खून व धुआं भी दिख रहा है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय करे सहयोग : पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकट की इस घड़ी में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस के साथ खड़े होने का आग्रह किया है। उन्होंने शनिवार को वादा किया कि वह इस कायरतापूर्ण हमले के अपराधियों को सजा जरूर देंगे। पुतिन ने कहा कि हमले में सीधे तौर पर शामिल 4 बंदूकधारी यूक्रेन से सटी रूस की सीमा की ओर बढ़ रहे थे। लोगों को गोली मारने में सीधे तौर पर शामिल सभी चार बंदूकधारियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ लिया गया है।

हमारा हमले से कोई लेना-देना नहीं, पुतिन के उकसावे का नतीजा : यूक्रेन

उधर यूक्रेन ने कहा है कि उसका इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है। उसने हमले को रूसी ‘उकसावे’ का नतीजा बताया और यह दावा किया कि इसके पीछे मॉस्को की विशेष सेवाएं थीं। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पुतिन पर मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल हमले के लिए कीव पर ‘दोष मढ़ने’ की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मॉस्को में कल जो हुआ वह स्पष्ट रूप से पुतिन के उकसावे का नतीजा है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us:Twitter Facebook

SHARE