More than 300 Indians return home under Vande Bharat Mission: वंदे भारत मिशन के तहत 300 से ज्यादा भारतीयों की घर वापसी

0
213

दुबई। दुनिया में इस समय कोरोना संकट चल रहा है। इस संकट के कारण विमान सेवाएं बंद हो चुकी हैं ट्रेने भ्ज्ञी नहीं चल रहीं हैं। इसके कारण विदेशों में कई भारतीय फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए भारत सरकार की तरफ पहल की गई और गुरुवार को ‘वंदे भारत मिशन’ शुरू किया गया। इसके अंतर्गत पहले दिन 2 विशेष फ्लाइट्स संयुक्त अरब अमीरात से भारत पहुंची। इनमें से पहली फ्लाइट फ्लाइट 49 गर्भवती महिलाओं समेत 177 भारतीय कोच्चि पहुंची। यह पहली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट स्थानीय समयानुसार शाम 5.07 बजे अबू धाबी-कोच्चि फ्लाइट उड़ान भरी थी। उसके कुछ मिनट बाद दुबई-कोझिकोड फ्लाइट स्थानीय समयानुसार शाम 5.46 बजेवहां से भारतीयों को लेकर कोझीकोड पहुंची। बताया गया की गुरुवार को 354 यात्रियों को वापस लाया गया। इनमें से कोई भी कोविड-19 का संदिग्ध मरीज नहीं है। गुरुवार की देर रात एयर इंडिया के दो स्पेशल फ्लाइट्स से भारत के 363 प्रवासी नागरिक अबू धाबी और दुबई से केरल पहुंचे। गुरुवार को एयर इंडिया की पहली फ्लाइट अबू धाबी से कोच्ची पहुंची और वहीं दूसरी फ्लाइट दुबई से कोझिकोड एयरपोर्ट पर पहुंची। गौरतलब है कि सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय विमानों के आने पर मार्च के आखिर में प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके चलते कई नौकरी-पेशा वाले लोग और छात्र फंस गए थे।

SHARE