MLA Nafe Singh Rathi : किसान शुभकर्ण सिंह व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की आत्मिक शांति के लिए किया हवन यज्ञ

0
64
आत्मिक शांति के लिए किया हवन यज्ञ
आत्मिक शांति के लिए किया हवन यज्ञ

Aaj Samaj (आज समाज), MLA Nafe Singh Rathi , करनाल,28 फरवरी, इशिका ठाकुर :
किसान आंदोलन पिछले 13 फरवरी से चल रहा है इस किसान आंदोलन के चलते पंजाब के किसान हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर पर बैठे हुए थे जैसे ही वह दिल्ली जाने के लिए बॉर्डर तोड़ने की कोशिश करते तो हरियाणा पुलिस के द्वारा उनके ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठी चार्ज की गई।

जिसके दौरान खानौरी बोर्ड पर हरियाणा सरकार की क्रूरता से शहीद हुए युवा किसान शुभकर्ण सिंह तथा पंगु कानून व्यवस्था की भेंट चढ़े पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की आत्मिक शांति के लिए बुधवार को करनाल में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशुल लाठर की ओर से शिवालय में हवन यज्ञ किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ में आहूतियां डाली। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सरकार को सदबुद्धि दें।

इस मौके पर मुख्य रूप से पहुंचे जिला कांग्रेस संयोजक त्रिलोचन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघबीर संधु व महिला प्रधान उषा तुली ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार ने खनौरी और शंभु बोर्डर पर किसानों पर जानलेवा हमले करवाने का काम किया। खनौरी बोर्डर पर गोली लगने से युवा किसान की मौत हो गई।

सैंकड़ों किसान घायल भी हुए। सरकार से मांग करते हैं कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इधर दो बार विधायक रहे नफे सिंह राठी की हत्या की भी निंदा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार का अपराधियों को कोई खौफ नहीं रहा। एक राजनेता की बदमाशों द्वारा गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई।

प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। युवा प्रदेश सचिव अंशुल लाठर, रानी कांबोज व ने कहा कि हरियाणा के युवा गठबंधन सरकार को कोस रहे हैं, क्योंकि उन्हें रोजगार नहीं दिया। विनोद काला प्रधान, परमजीत भारद्वाज व एडवोकेट अमनदीप ने कहा कि सरकारी नौकरियां नहीं दी जा रही। पेपर लीक होने और भर्तियां रद्द करने के सबसे ज्यादा मामले हरियाणा राज्य में हुए हैं। जो सरकार की कार्य प्रणाली पर सवालिये निशान खड़े करती है।

इस अवसर पर त्रिलोचन सिंह, रघबीर संधु, उषा तुली, युवा प्रदेश महासचिव अंशुल लाठर, रानी कांबोज, एडवोकेट अमनदीप, विनोद काला प्रधान, राजिंद्र पप्पी, परमजीत भारद्वाज, दलबीर सिंह, रामधारी, प्रेम मलवानिया, रणदीप लाठर, पंकज कादियान, अंकुश कादियान, अजमेर लाठर, यशवीर लाठर, दीपक कश्यप, गगन मेहता, अभिमन्यु मान, सोमदत्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE