विधायक, मेयर व भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया लाजपत नगर में पाइप लाइन के कार्य का उद्घाटन

0
209
MLA Mayor and BJP district president inaugurated pipeline work in Lajpat Nagar

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुना नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए पूरी तरह से कृत संकल्प है। इसी कड़ी के अंतर्गत यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के लाजपत नगर में पीने के पानी की पाइप लाइन डालने के कार्य का उद्घाटन उन्होंने मेयर मदन चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने किया।

प्रोजेक्ट की लागत लगभग ₹20 लाख रूपये

साथ में पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी साथ रहे। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग ₹20 लाख रूपये है और इस क्षेत्र में पीने के पानी की नई पाइप लाइन डालने से लोगों को घर में साफ पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगा। भाजपा विधायक घनश्याम दास ने कहा कि भाजपा सरकार की भरसक कोशिश है कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं सड़क ,पानी व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो और लगातार और भी विकास कार्य करोड़ों रूपयों की लागत से यमुनानगर विधानसभा में करवाए जा रहे हैं।

सड़कों की साफ-सफाई का भी विशेष रूप से ध्यान 

नगर निगम मेयर मदन चौहान ने बताया कि नगर निगम के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य भाजपा सरकार द्वारा करवाए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों का हजारों लोगों को फायदा होगा नगर निगम के क्षेत्र में आने वाली सभी सड़कों की साफ-सफाई का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। नगर निगम के क्षेत्र में लगातार नागरिकों को भाजपा सरकार ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए पूरे क्षेत्र में एक समान विकास कार्य करवा रही है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, पार्षद प्रिंस डग्गा,मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा,महामंत्री अमन सग्गर, राकेश शर्मा,नीतीश दुआ ,भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

ये भी पढ़े:  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 24 से

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE