गुरदासपुर : नाबालिगा से दुष्कर्म, दो के खिलाफ केस

0
329
raped case
raped case
गगन बावा , गुरदासपुर
थाना सदर पुलिस ने नाबालिगा को धोखे से होटल ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सदर के तहत आते इलाके की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी अस्पताल में सफाई सेवक का काम करती है। उसके साथ काम करती एक महिला को एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि उनकी एक संस्था है, जो गरीबों की मदद करती है। संस्था एक लाख रुपए तक की मदद कर सकती है। उक्त महिला उस व्यक्ति को लेकर उनके घर आ गई। इस दौरान उक्त युवक ने उसे कहा कि फार्म भरने के लिए साथ जाना पड़ेगा। वह उसके मोटरसाइकिल पर बैठकर उसके साथ चली गई। बब्बरी बाइपास पर पहुंचने पर युवक ने उसे मोटरसाइकिल से उतार दिया और कहा कि वह फाइल के कागज लेकर आता है। काफी समय बीतने पर भी वह लौटकर नहीं आया तो वह घर चली गई। इस दौरान उसने देखा कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी। वह उसकी तलाश करते शाम सात बजे हवेली रेस्टोरेंट के पास पहुंची तो उसकी बेटी मेन गेट के पास खड़ी थी। उसने बताया कि उक्त युवक उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर यह कहकर साथ ले गया कि तुम्हारी मां बुला रही है। आरोपी ने हवेली रेस्टोरेंट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसने होटल के मेनेजर से पानी का गिलास भी मंगवाया। होटल के मेनेजर ने अज्ञात व्यक्ति के साथ साजिश रचकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ललित राम पुत्र मोहन राम निवासी काटली, थाना सोमेश्वर, जिला अलमोड़ा, उत्तारखंड और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
SHARE