Meri Mati Mera Desh Program : आजादी का अमृत महोत्सव व मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

0
160
आजादी का अमृत महोत्सव
आजादी का अमृत महोत्सव
  • 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों पर फहराए तिरंगे झंडे
    डाकघरों में तिरंगे झंडे बिक्री के लिए उपलब्ध

Aaj Samaj (आज समाज), Meri Mati Mera Desh Program, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
आजादी के अमृत महोत्सव व मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों पर तिरंगे झंडे फहराए जाएंगे। इसके लिए कोई भी व्यक्ति या संस्था डाकघर से झंडा खरीद सकते हैं। सभी डाकघरों में तिरंगे झंडे बिक्री के लिए उपलब्ध है।

यह जानकारी देते नारनौल के पोस्टमास्टर अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि कोई भी व्यक्ति या संस्था किसी भी डाकघर से 25 रुपए प्रति झंडे के हिसाब से झंडा खरीद सकते हैं।

धान डाकघर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक करवा सकते हैं आधार से संबंधित कार्य

नारनौल के पोस्टमास्टर अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि आधार कार्ड से संबंधित कोई भी कार्य सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक करवा सकता है। आधार में डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 50 रुपए तथा अन्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपए शुल्क यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि नए आधार कार्ड के लिए कोई शुल्क नहीं है।

यह भी पढ़ें : Case Of Ayurvedic Medicines : कार्तिकेय शर्मा ने आयुर्वेदिक औषधियों के निर्यात का मामला उठाया

यह भी पढ़ें : Central Trade Union: भारत छोड़ो आंदोलन के ऐतिहासिक दिवस पर कर्मचारियों का करनाल में दो दिवसीय महापड़ाव

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE