कैथल: मुस्कान संस्था के सदस्यों ने मनाई जन्माष्टमी

0
240

मनोज वर्मा, कैथल:
नन्ही मुस्कान संस्था ने आज बच्चों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बडी धूमधाम के साथ मनाया। राधा, कृष्ण और सुदामा का रूप धारण किए हुए बच्चों के स्वरूपों से हमें यह संदेश मिलता है कि, हम चाहे गरीब हों या अमीर, हमें एक दूसरे का सहारा बनना चाहिए। ना की गरीब को देखकर उसे दुत्कारना चाहिए। कहीं कोई गरीब दिखता है तो उसको भोजन करवा दो, कहीं कोई प्यासा दिखता है तो से पानी पिला दो। क्योंकि गीता में भगवान ने कहा है कि साथ कुछ नहीं जाना और हम सब भी जानते हैं। फिर भी हम धन अर्जित करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के साथ कर्म जाएंगे ना कि धन दौलत। इसलिए समाज के लिए, देश के लिए, कर्म करते रहिए। हमेशा इंसान कर्म से ही बड़ा होता है ना की जन्म से। नन्ही मुस्कान संस्था के प्रधान संजीव महाराज ने कहा की अगर समाज में कहीं भी कोई ऐसी बेटी दिखती है, जिसको किसी भी तरह की तकलीफ है, वह हमसे संपर्क कर सकता है ताकि हम उन बच्चों का भविष्य उज्जवल कर सकें।

SHARE