भगवान महर्षि कश्यप जयंती को लेकर बैठक आयोजित

0
412
भगवान महर्षि कश्यप जयंती को लेकर बैठक आयोजित
भगवान महर्षि कश्यप जयंती को लेकर बैठक आयोजित
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। आने वाली 24 मई 2022 को करनाल में भगवान महर्षि कश्यप जयंती मनाई जाएगी, इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यतिथि होंगे। इसी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पंजाबी धर्मशाला मडलौडा में हल्का इसराना के भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक का नेतृत्व सांसद संजय भाटिया व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया।

आने वाली पीढ़ियों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी महापुरुषों की जयन्ती मनाई जा रही है। अगर हम महापुरुषों को याद रखेंगे तो आने वाली पीढ़ियों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हमें महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए व बुराई से दूर रहकर सामाजिक व कल्याणकारी कार्य करने चाहिए। सांसद संजय भाटिया व पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार द्वारा संयुक्त रूप से सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से 24 मई को करनाल में भगवान महर्षि कश्यप जयंती में पहुंचने की अपील की गई। बैठक में हल्का इसराना के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 

 

भगवान महर्षि कश्यप जयंती को लेकर बैठक आयोजित
भगवान महर्षि कश्यप जयंती को लेकर बैठक आयोजित

बैठक में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मपाल जागलान, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बलिंद्र आर्य, थर्मल मंडल अध्यक्ष महाबीर भार्गव, मडलौडा मंडल अध्यक्ष सोमबीर मलिक, इसराना मंडल अध्यक्ष सतबीर पांचाल, युवा मोर्चा जिला उप प्रधान बलिंद्र, हुडा मार्किट कमेटी चैयरमैन राजिंद्र भादड़, सीएम विंडो के सदस्य बलवान सैनी, सरपंच राजू धारा, इसराना हल्का का कश्यप समाज के प्रधान राजू कश्यप, सुशील कश्यप, बंशी कश्यप, युवा मोर्चा जिला सचिव रमेश दरियापुर, मीडिया प्रभारी सुनील कपूर, इसराना युवा मंडल अध्यक्ष आनंद मलिक, सुरेंद्र नोहरा व नरेश कश्यप आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE