Media Coordinator Jagmohan Anand मुख्यमंत्री मनोहर लाल मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनन्द को करवाया पदभार ग्रहण 

0
1140
Media Coordinator Jagmohan Anand

Media Coordinator Jagmohan Anand मुख्यमंत्री मनोहर लाल मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनन्द को करवाया पदभार ग्रहण 

इशिका ठाकुर, करनाल

Media Coordinator Jagmohan Anand : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को अपने नवनियुक्त मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद को सेक्टर-12 करनाल के लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण करवाया और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक परियोजनाओं का मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे। इस मौके पर करनाल के (Media Coordinator Jagmohan Anand) सांसद संजय भाटिया ने भी मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद को बधाई दी।

 बेहतर तालमेल स्थापित करने का हरसंभव प्रयास

Media Coordinator Jagmohan Anand

नवनियुक्ति मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने कहा कि जो जिम्मेदारी माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सौंपी गई है, वह उसका पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे। (Media Coordinator Jagmohan Anand ) उन्होंने कहा कि वे मीडिया और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का हरसंभव प्रयास करेंगे एवं पत्रकारों की समस्याओं को दूर करेंगे। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पत्रकारों को पेंशन देने वाली प्रथम सरकार है। भविष्य में भी मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की जाएंगी। गौरतलब है कि जगमोहन आनन्द पूर्व में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण (Media Coordinator Jagmohan Anand) जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके है।

ये रहे मौजूद

Media Coordinator Jagmohan Anand

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग निगम की चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, मेयर रेनू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, (Media Coordinator Jagmohan Anand) भाजपा नेता शमशेर नैन, अमरनाथ सौदा, संकल्प भंडारी, अशोक भंडारी, सतीश राणा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता तथा प्रशासन की ओर से उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया मौजूद रहे।

Also Read : मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित करेगी हरियाणा सरकार
SHARE