Mayor Renu Bala Gupta : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में करनाल का हो रहा चहुँमुखी विकास

0
206
मेयर रेणु बाला गुप्ता।
मेयर रेणु बाला गुप्ता।
  • वार्ड-3 के विकास नगर की गलियां होंगी पक्की महापौर रेणु बाला गुप्ता ने किया शुभारम्भ,
  • निगम इंजीनियरों को निर्देश- उच्च गुणवत्ता के हों कार्य, सैम्पल की करवाएं जांच

Aaj Samaj (आज समाज), Mayor Renu Bala Gupta, प्रवीण वालिया, करनाल 24 जुलाई:
शहर के लोगों को पक्की गलियां, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और बरसाती पानी की निकासी जैसी सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता को नगर निगम बरकरार रखे हुए है। इसी कड़ी मेें महापौर करनाल रेनू बाला गुप्ता ने वार्ड नम्बर-3 के विकास नगर में प्रकाश पब्लिक स्कूल के पीछे की करीब 6 गलियों को पक्का करने के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद मनजीत कौर, समाजसेवी पप्पू लाठर तथा नगर निगम के सहायक अभियंता सुनील भल्ला व कनिष्ठï अभियंता सोहन सिंह मौजूद रहे।

महापौर ने बताया कि विकास नगर में करीब 600 मीटर लम्बाई की गलियों में बरसाती पानी निकासी की पाईप लाईन डाली जाएंगी तथा इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक से पक्की गलियों का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों पर अनुमानित 48 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। दोनो कार्य दो माह में मुक्कमल कर लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यों से पहले इन गलियों में सीवरेज व जलापूर्ति की पाईप लाईने डाली जा चुकी हैं। सभी कार्य नागरिकों की सुविधाओं को देखते हुए करवाए जा रहे हैं, इनके पूरे होने से यहां के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया होंगी। गंदे पानी की निकासी के साथ-साथ बारिश के सीजन में जल भराव भी नहीं होगा तथा पक्की गलियों के निर्माण से नागरिकों का आवागमन सुगम होगा।

2 करोड़ से विकास नगर की गलियां होंगी पक्की-

इस अवसर पर महापौर ने जानकारी दी कि उपरोक्त कार्य के अतिरिक्त विकास नगर की दूसरी गलियां भी पक्की की जाएंगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से अनुमानित 2 करोड़ रुपये की राशि के टैण्डर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गली नम्बर 1 व उसके साथ लगती कुछ गलियों में बरसाती पानी निकासी की लाईने डाली जाएंगी तथा इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक से पक्की गलियों का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर अनुमानित 76 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसी प्रकार गली नम्बर 4 में भी उपरोक्त दोनो कार्य करवाए जाएंगे तथा इस पर 34 लाख रुपये की अनुमानित राशि खर्च की जाएगी। इसके अतिरिक्त गली नम्बर 3, 5, 6 व 7 में भी यह कार्य करवाए जाएंगे, जिन पर अनुमानित 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि टैण्डर प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह सभी कार्य शुरू करवाए जाएंगे।

महापौर ने मौके पर मौजूद नागरिकों को विकास कार्य शुरू होने पर बधाई दी और कहा कि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ करनाल शहर का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकाय कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है, काम निरंतर चलते रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे स्वयं भी कार्य की देखरेख करें, ताकि गुणवत्ता को लेकर कोई कमी ना हो। उन्होंने निगम इंजीनियरों को भी निर्देश दिए कि काम में गुणवत्ता रखी जाए, रेगूलर साईट विजिट की जाए तथा निर्माण सामग्री के सैम्पल भरकर उनकी जांच भी करवाई जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य को तय समय पर ही पूरा करें।

इस मौके पर कृष्ण कुमार तथा दर्शन सिंह के अतिरिक्त अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं महिलाएं उपस्थित रही। पार्षद व वार्ड वासियों की ओर से महापौर का जोरदार स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें : Eye Flu Cases : बरसात के बाद बढ़े आई फ्लू के मरीज, रोजाना 200 से ज्यादा आ रहे मरीज

यह भी पढ़ें : Amarnath Yatra :  अमरनाथ यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

यह भी पढ़ें : Animal Science Center : ग्रामीणों ने हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र पर जड़ा ताला, नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE