Mausam Update Report: उत्तर भारत में घने कोहरे व प्रचंड ठंड से दुश्वारियां बरकरार, फिलहाल नहीं राहत के आसार

0
102
Mausam Update
हरियाणा के अंबाला सिटी में सद्दोपुर के पास अंबाला-चंडीगढ़-नेशनल हाईवे पर आज फिर सुबह से घना कोहरा छाया रहा।

Aaj Samaj (आज समाज), Mausam Update Report, नई दिल्ली: घने कोहरे और ठंड के चलते उत्तर भारत में अब भी जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज और 20 जनवरी के बीच हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के कई हिस्सों में देर रात व सुबह कुछ घंटों तक बहुत घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा।

  • देर रात व सुबह कुछ घंटों तक बहुत घना कोहरा रहेगा
  • उड़ानें व ट्रेनें कई घंटे लेट, तापमान 5-8 डिग्री के बीच

गलन पर नहीं पड़ेगा बहुत ज्यादा असर

आईएमडी के अनुसार तापमान बढ़ने का असर कोहरे व ठंड के कारण बढ़ने वाली गलन पर बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में 21 और 22 जनवरी की देर रात और सुबह भी कुछ घंटों के लिए घने से ‘बहुत घना कोहरा’ रहेगा। कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी के चलते उड़ान सेवाएं अब भी बुरी तरह प्रभावित हैं।

देश के अलग-अलग राज्यों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आने वाली ट्रेनें कई घंटे लेट हो रही हैं। तापमान पांच से आठ डिग्री के बीच रह रहा है। गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कहा कि आज सुबह करीब 5.30 बजे पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, बिहार और नोएडा के कई इलाके घने कोहरे की चाहर में लिपटे दिखे।

इन राज्यों में दिखा घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और असम के अलग-अलग हिस्सों में भी घना कोहरा दिखा। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी यूपी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा दिखा। उत्तर भारत के अलावा हिमालय के ऊपरी इलाकों, सिक्किम और पश्चिमी बंगाल में भी कोहरा देखा गया। हालांकि, इन इलाकों में मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता की अधिक परेशानी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE