यमुनानगर: शहीदों ने बलिदान देकर दिलाई आजादी: धनखड़

0
343

प्रभजीत सिंह लक्की , यमुनानगर:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को जगाधरी में तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों ने अपना सर्वोच्य बलिदान देकर देश को आजाद करवाया। ये वीर हमारे देश की आन-बान -शान थे,हैं और हमेशा रहेंगे। शहीदों को तिरंगा यात्रा के जरिए भाजपा अपने श्रद्घासुमन अर्पित कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में जिन लाखों लोगों ने अपनी शहादत दी उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। सभी शहीद हमेशा हमारे लिए प्रात: स्मरणीय और हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे, शहीद सबके सांझे होते है, शहीदों का सभी को सम्मान करना चाहिए, शहीदों के बलिदान से देश सुरक्षित है, देश की आजादी और देश की रक्षा के लिए शहीदों ने जो योगदान दिया है वह अतुलनीय है।
धनखड़ ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जिसमें भारत माता की जय बोली जाती है। भाजपा राष्ट्र की सेवा करने वाली पार्टी है। आज इस रैली में किसान और जवान(युवाओं) ने एक साथ भाग लेकर जय जवान-जय किसान के नारे को पूरी तरह से चरितार्थ कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व भाजपा कार्यकतार्ओं की प्रशंसा की और कहा कि हरियाणा के इतिहास में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र की विशाल तिरंगा यात्रा को याद किया जाएगा।
तिरंगा यात्रा में आए लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,वतन पर शहीद होने वालों का यही बांकी निशां होगा। हमारा जवान देश की आन -बान और शान को बचाए रखने के लिए कभी पीछे नहीं हटता, चाहे 1947 का युद्ध हो, 1962 का,1965 का 1971 की लड़ाई हो,चाहे कारगिल युद्ध हो,चीन के साथ सीमा पर झड़प हो उसमें हमारे वीर जवानों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान देकर सराहनीय योगदान देने का कार्य किया है। आज भारतीय जनता पार्टी शहीदों की याद में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के माध्यम से उनको श्रद्घांजलि दे रही है।


इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी धूम्मन सिंह किरमिच, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, यमुनानगर से भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, यमुनानगर मेयर मदन चौहान, चेयरमैन रामनिवास गर्ग,भाजपा प्रदेश सहप्रवक्ता भारत भूषण जुआल, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सीनीयर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी, जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, छछरौली मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ,प्रताप नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,सीताराम मित्तल,पुनित बिंदल, निशचल चौधरी, एस सी मोर्चौ जिलाध्यक्ष धर्मसिंह मटटू, अशोक गुर्जर बहादुरपुर, मुदित बंसल, मनोज गुप्ता, प्ररदुमन सिंह लाड्डी, जगदीश धीमान, कर्मसिंह , विजय सिंगला,कैलाश भंगेडा,बलविंदर मुजाफत,,जगदीश विधाथी, कुनाल भारद्वाज, विरेंद्र चौधरी, राहुल गढ़ी बंजारा, शुभम गर्ग, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश कटारिया, महामंत्री रणधीर धीमान छछरौली, महामंत्री सढौरा ओबीसी मोर्चा दीपा जोगी आदि हजारों लोग शामिल रहे।

50 किलोमीटर तिरंगों के साथ युवा और किसान 
जगाधरी विधानसभा में लगभग 50 किलोमीटर की लंबी तिरंगा यात्रा में हजारों युवा ओर किसानों ने शामिल होकर शहीदों के प्रति श्रधांजलि आर्पित की द्य आम नागरिकों ने भी तिरंगे और शहीदों के सम्मान में यात्रा पर पुष्प वर्षा कर शहीदों को नमन किया द्य यात्रा का शहर में जगह-जगह लड्डू बांटकर तथा ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया तथा भारत माता की जय, वंदेमातरम के गगनभेदी नारों से माहौल देशभक्ति से सराबौर हो गया। तिरंगा यात्रा सुबह 9 बजे प्रतापनगर से शुरू होकर छछरौली अनाज मंडी पहुंची, वहां से मानकपुर लकड़ मंडी से जगाधरी बाई-पास से होते हुए जगाधरी बस स्टैंड पहुंची, वहां से अग्रसेन चौंक से बुडिय़ा चौक से बुडिय़ा रोड होते हुए बीकेडी रोड़ से होते हुए वापिस प्रतापनगर पहुंची जहाँ पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

SHARE