मार्शल आर्ट म्यूजियम समाज के लिए प्रेरणा: बबली Martial Arts Museum Inspiration

0
245
yamunanagar

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
Martial Arts Museum Inspiration: हरियाणा के पंचायत, पुरातत्व और संग्रहालय मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कपाल मोचन स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्शल आर्ट म्यूजियम का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस म्यूजियम में हमारे गुरूओ का इतिहास छिपा है जो कि समाज के लिए एक प्रेरणा का कार्य कर रहा है।

हमें गुरुओं से लेनी चाहिए प्रेरणा Martial Arts Museum Inspiration

लोगों को इस म्यूजियम में आकर गुरुओं के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिन्होंने समाज के लिए निष्काम भाव से काम कर के अपना जीवन का बलिदान कर दिया। उन्होंने म्यूजियम की प्रदर्शनी के बारे में जानकारी ली। पुरातत्व विभाग की उप निदेशक डॉ. बोनी भट्टद्दाचार्य ने मंत्री व अन्य अतिथियों को विस्तार से जानकारी दी।

गोलाकार प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र Martial Arts Museum Inspiration

श्री गुरु गोबिंद ङ्क्षसह मार्शल आर्ट म्यूजियम में बनी गोलाकार प्रदर्शनी विंडों, लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र
श्री गुरू गोबिंद सिंह मार्शल आर्ट म्यूजियम 6 एकड़, 8 कनाल, 4 मरला भूमि पर बनाया गया है। इस म्यूजियम को तीन हिस्से में बांटा गया है, जिसमें प्रदर्शनी हाल, स्टेडियम व डोरमेट्री ब्लॉक शामिल है। प्रदर्शनी हाल 741 फुट में बनाया गया है, जिसमें 9 प्रदर्शनी विंडो गोलाकार रूप में बनी है। इस विंडों में मार्शल आर्ट से जुड़े अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शित किए हैं।

ये लोग रहे मौजूद Martial Arts Museum Inspiration

इस मौके पर एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल, जेजेपी के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जेजेपी नेता अशोक शेरवाल व कुसुम शेरवाल तथा पुरातत्व विभाग की उप निदेशक डॉ. बोनी भट्टद्दाचार्य उपस्थित रहे।

READ ALSO : ट्राले से टकराई कार, दंपति की मौत, बेटा घायल Accident In Jhajjar

READ ALSO : पंजाब बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का शेड्यूल Punjab Board 10th-12th Schedule

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE