Sirsa Letest News बिना दुल्हन वापस लौटे दो दूल्हे, बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे तो जड़े पड़े थे ताले

0
253
Sirsa Letest News

Sirsa Letest News

सगी बहनों ने बिचौलिए के साथ मिलकर शादी के नाम पर की डेढ़ लाख की धोखधड़ी
पीड़ित दूल्हे शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे सिटी थाने, पुलिस ने शुरू की जांच
आज समाज डिजिटल, सिरसा
राजस्थान से सिरसा शादी करने आए दो दूलहों को दुल्हन बैगर वापस लौटना पड़ा। खुद के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पीड़ित दूल्हों ने शहर थाना में जाकर की। शिकायत में पीड़ित दूल्हों का कहना है कि उनकी होने वाली दुल्हन ने बिचौलिए के साथ मिलकर उनके डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Sirsa Letest News

जानकारी के अनुसार राजस्थान के चुरू में रहने वाले दलीप और नरेंद्र चचेरे भाई हैं। सिरसा की जेजे कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बिचौलिया बनकर जेजे कॉलोनी निवासी सुमन और सुनीता से उनका रिश्ता तय करवाया था। बिचौलिए ने उन्हें युवतियों से सिरसा में ही किसी जगह पर मिलवाया भी। बातचीत के दौरान 24 मार्च की तारीख शादी के लिए तय हो गई। बिचौलिए ने शादी करवाने की एवज मेें डेढ़ लाख रुपये मांगे थे।

Sirsa Letest News

जो उसे पहले ही दे दिए। वीरवार सुबह दलीप और नरेंद्र दूल्हे बनकर अपनी होने वाली दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां ताला जुड़ा हुआ मिला। यह देखकर दोनों दूल्हे हैरान रह गए। उन्होंने बिचौलिए के मोबाइल पर कॉल की तो वह स्वीच ऑफ मिला। इसके बाद दूल्हा बनकर शादी करने आए चचेरे भाईयों को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

Sirsa Letest News

इसके बाद दोनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी सारी आपबीती बताई। यहां से दोनों को सिटी थाने में जाकर शिकायत देने को कहा गया। पीड़ित चचेरे भाईयों का कहना है कि बिचौलिए ने दोनों युवतियों के साथ मिलकर शादी के नाम पर ठगी की साजिश रची थी। इस साजिश में वे फंस गए।

Sirsa Letest News

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE