Festival Of Ideas : मनोज तिवारी ने बताया तीन अंक का संयोग, कहा – ये चंद्रयान-3 है और 2024 में पीएम मोदी तीसरी बार सरकार में आएंगे

0
148
Festival Of Ideas
Festival Of Ideas

Aaj Samaj (आज समाज), Festival Of Ideas, दिल्ली: ITV नेटवर्क की तरफ से 24 और 25 अगस्त, 2023 को देश की राजधानी दिल्ली में फेस्टिवल ऑफ आइडियाज (Festival Of Ideas) कॉन्क्लेव का आजोयन किया जा रहा है। इसमें देश के तमाम क्षेत्रों के दिग्गज लोग अपने विचारों को देश की जनता के साथ साझा करे रहे है। साथ ही लोगों के सवालों का जवाब भी दे रहे हैं। ऐसे में भोजपूरी सिनेमा से लेकर दिल्ली की सियास्त में राज करने वाले गायक, एक्टर पॉलिटिशियन मनोज तिवारी ने मंच की शोभा बढ़ाई और अपने विचार रखें।

 

चंद्रयान-3 लैंडिंग के दौरान शिव की आराधना कर रहे थें मनोज तिवारी

चंद्रयान 3 को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि जब चंद्रयान3 की लैंडिंग कराई जा रही थी तो मैं भगवान शिव की अराधना कर रहा था। मुझें भी डर लग रहा था लेकिन मैं सोच रहा था कि क्या संयोग हैं? सावन का महिना चल रहा है और बाबा के सर पर भी चांद विराजमान रहता है।

 

यहां देखें पूरा वीडियो – 

मनोज तिवारी ने बताया तीन का संयोग

सांसद ने आगे कहा कि ऐसे समय पर चंद्रयान वहां उतर रहा था जहां दुनिया का कोई चंद्रयान गया ही नहीं। मुझे 3 का संयोग दिख रहा था क्योकी ये चंद्रयान-3 है और 2024 में पीएम मोदी तीसरी बार सरकार में आएंगे। राजनीति बड़ी या फिल्म वाले सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि हमारी प्रेरणा बड़ी है और हमारी प्रेरणा नरेंद्र मोदी हैं।

 

 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE