Mann Ki Baat : 2022 हर क्षेत्र में भारत के विकास की गाथा लिखने का साल, नए साल का आनंद लें लेकिन अलर्ट भी रहें

0
295
Mann Ki Baat
2022 हर क्षेत्र में भारत के विकास की गाथा लिखने का साल, नए साल का आनंद लें लेकिन अलर्ट भी रहें

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Mann Ki Baat): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये आज इस वर्ष में अंतिम बार देश के लोगों के साथ बातचीत की। पीएम के इस कार्यक्रम का यह 96वां एपिसोड था और उन्होंने साल 2022 में भारत की विकास यात्रा के पर इस दफा बात की। उन्होंने कहा, 2022 हर क्षेत्र में भारत के विकास की गाथा लिखने का साल रहा है। दुनिया में इस वर्ष भारत का बोलबाला दिखा।

ये भी पढ़ें : Weather Today Report : कोहरे के चलते शताब्दी सहित 300 से ज्यादा ट्रेनें कैसिल

कई मायनों में अदुभुत और प्रेरक रहा 2022

पीएम ने कहा, वर्ष 2022 कई मायनों में अदुभुत और प्रेरक रहा है। भारत ने इस वर्ष आजादी के 75 साल पूरे किए। इसी साल अमृत काल की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा, आजादी के 75 वर्ष को मनाने के तिरंगा अभियान में देश में एकजुटता दिखी और पूरा देश इस अवसर पर तिरंगामय हो गया। पीएम मोदी ने कहा, छह करोड़ से ज्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली।

नमामि गंगे मिशन में सब लोगों की भागीदारी जरूरी

पीएम मोदी ने मन की बात में यह भी कहा, गंगा की सफाई के लिए सरकार नमामि गंगे मिशन ने जैव विविधता का सुधार करने में भी मदद की है। उन्होंने कहा, सभी लोगों को मां गंगा की सफाई के लिए आगे आना होगा। संयुक्त राष्टÑ ने भी नमामि गंगे मिशन को इकोसिस्टम की बेहतरी के लिए की गई दुनिया के टॉप 10 पहल में शामिल किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ‘स्वच्छता मिशन’ को हर भारतीय की ओर से पूरा समर्थन मिल रहा है।

2025 तक टीबी मुक्त देश का संकल्प

पीएम ने कहा, आज हम संकल्प ले रहे हैं कि हम टीबी को भारत से खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा, हमारी सरकार 2025 तक टीबी मुक्त देश की संकल्पना पर तेजी से काम कर रही है।

देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले बड़े राजनेता थे अटल बिहारी वाजपेयी

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की आज 98वीं जयंती है और मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने उन्हें भी याद किया। कहा कि अटल जी विदेश नीति, शिक्षा व इंफ्रास्ट्रक्चर सहित हर क्षेत्र में देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले बड़े राजनेता थे। पीएम ने कहा, कई लोग वाजपेयी जी को अपना आदर्श मानते हैं।

जी-20 को नई ऊंचाई पर ले जाना है

पीएम मोदी ने भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता का भी मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। उन्होंने कहा, इस साल भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता करने की जिम्मेदारी मिली और यह बड़ी बात है। पीएम ने कहा, 2023 में जी-20 को नए उत्साह के साथ नई ऊंचाई पर ले जाना है।

प्रधानमंत्री ने दी क्रिसमस की बधाई

प्रधानमंत्री देशवासियों को क्रिसमस की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में आज धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार ईसा मसीह के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है।

ये भी पढ़ें :  PM Modi Address: नई शिक्षा नीति के जरिए दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था तैयार कर रहा भारत

ये भी पढ़ें : Chinese Foreign Minister Wang Yi : संकट में चीन को आई भारत की याद, कर रहा बेहतर रिश्तों की फरियाद

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE