‘मन की बात’ पीएम ने याद किया फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को, टीकाकरण को बताया जरूरी

0
312

नईदिल्ली। पीएम मोदी ने आज रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में दौरान दिवंगत फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को स्मरण किया। कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने देश में बढ़ते कोरोना मामलों और टीकाकरण को लेकर लोगों में अभी भी संशय केबारे मेंचर्चा की। यह पीएम मोदी का ‘मन की बात’ का 78वांसंबोधन था। मन की बात कार्यक्रम को सीधे प्रसारण के माध्यम से आकाशवाणी, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी देखा और सुना जा सकेगा। सबसे पहले मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हिंदी में किया गया और बाद में आकाशवाणी से इसे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय भाषाओं में रात आठ बजे फिर से सुना जा सकता है। अपने कार्यक्रम में उन्होंनेजोर देकर कहा कि वैक्सीन नहीं लेना बहुत खतरनाक हो सकता है। कोरोना सेबचाव के लिए वैक्सीन प्रभावशाली हथियार है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि कोरोना का वैक्सीन जल्द से जल्द हर नागरिक को लग सके। उन्होंने कुछ लोगों को अभी भी टीका लगवाने में झिझक की बात की और कहा कि मेरी माँ तो करीब-करीब 100 साल की हैं, उन्होंने भी दोनों डोज लगवा लिए हैं। कभी-कभी किसी को इससे बुखार वगैरह आता है, पर वो बहुत मामूली होता है, कुछ घंटो के लिए ही होता है। देखिए, वैक्सीन नहीं लेना बहुत खतरनाक हो सकता है।

SHARE