Manmohan Singh elected unopposed to Rajya Sabha from Rajasthan: मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए

0
201

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य चुन लिए गए हैं। रविवार को हुए चुनाव के बाद मनमोहन सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। यह जानकारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी है। राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी या अन्य किसी ने भी मनमोहन सिंह के खिलाफ पर्चा नहीं भरा था। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। बता दें कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य सैनी के निधन से यह सीट खाली हुई थी, जिनका जून में निधन हो गया था। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ‘ मैं पूर्व पीएम डॉ मन मोहन सिंह जी को राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देता हूं। डॉ. सिंह का चुनाव पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उनके विशाल ज्ञान और समृद्ध अनुभव से राजस्थान के लोगों को बहुत लाभ होगा।

SHARE