Manipur Report: बिष्णुपुर जिले में मैतेई समुदाय के 3 लोगों की हत्या, कई घर फूंके

0
182
Manipur Report
बिष्णुपुर जिले में मैतेई समुदाय के 3 लोगों की हत्या, कई घर फूंके

Aaj Samaj (आज समाज), Manipur Report, इंफाल: मणिपुर में एक बार फिर आगजनी के साथ ही खूनी खेल शुरू हो गया है। कुछ उपद्रवियों ने कल रात राज्य के बिष्णुपुर जिले में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी और कई घर फूंक दिए। तीन मई से हिंसा जारी है और सेना व पुलिस की मदद से राज्य में कुछ दिन से तनाव था लेकिन कुल मिलाकर शांति थी। अब दोबारा हत्या के बाद माहौल खराब हो गया है।

  • कर्फ्यू में दी गई ढील वापस ली गई

मैतेई के बफर जोन को पार कर घुसे लोग

पुलिस ने बताया कि मैतेई समुदाय के बफर जोन को पार कर कई लोग घुस आए और उन्होंने वहां गोलीबारी की। बिष्णुपुर के क्वाक्टा क्षेत्र के पार केंद्र सरकार के आदेश के तहत बफर जोन बनाया गया है। शुक्रवार को दिन में भी बिष्णुपुर में हमला कर उपद्रवियों ने इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के बटालियन मुख्यालय में तोड़-फोड़ की और हथियार चुरा लिए थे। असॉल्ट राइफलों के साथ पुलिस के कई हथियार व करीब 19000 गोलियां चोरी की गई हैं।

उपद्रवियों के हमले में कई सुरक्षा कर्मी घायल

सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों को रोकने के लिए कई राउंड फायर किए। हालांकि, उपद्रवियों के हमले में कई सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आखिर में हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना के बाद इंफाल के कई इलाकों में कर्फ्यू में दी गई ढील वापस ले ली गई है। एक अधिकारी ने बताया कि हिंसा के चलते इंफाल के दो जिलों क्वाक्ता और चुराचांदपुर में सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में दी गई छूट अब घटाकर सुबह 5 से 10.30 बजे तक कर दी गई है।

अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील

पुलिस ने ताजा हिंसा के बाद कल कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गोलीबारी और हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई है और भीड़ ने बिष्णुपुर के कीरेनफाबी और थंगलावई में पुलिस चौकी पर हमला किया और हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा लूट लिया। पुलिस ने इसी के साथ जनता से अफवाहों पर विश्वास न करने और फर्जी वीडियो से सावधान रहने की अपील की है। पुलिस ने लोगों को फर्जी वीडियो की रिपोर्ट करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

SHARE