सर्वश्रेष्ठ स्थितप्रज्ञ मन दादी जानकी की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि

0
270
Manendragarh News/Heartfelt tribute to the Dadi Janaki on her third death anniversary
Manendragarh News/Heartfelt tribute to the Dadi Janaki on her third death anniversary
  • “जल जन अभियान” का भी शुभारंभ किया गया

 

आज समाज डिजिटल, मनेन्द्रगढ़ :

 

मनेन्द्रगढ़। ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की भूतपूर्व प्रशासिका एवं दुनियां की सर्वश्रेष्ठ स्थितप्रज्ञ मन दादी जानकी की तीसरी पुण्यतिथि पर मनेन्द्रगढ़, छत्तीसगढ़ स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर उन्हें भावपूर्ण श्रधांजलि दी गई। इस अवसर पर उनकी स्मृति में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रारंभ किये गए “जल जन अभियान” का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मनेन्द्रगढ़ सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी माधुरी बहन ने अभियान के महत्व व उद्देश्य को स्पष्ट किया तथा इस अभियान में संस्था द्वारा आयोजित होने वाले अनुमानित कार्यक्रम के बारे में बताया। साथ ही सभी को जल सरंक्षण की प्रतिज्ञा भी कराई।

 

 

Manendragarh News/Heartfelt tribute to the Dadi Janaki on her third death anniversary
Manendragarh News/Heartfelt tribute to the Dadi Janaki on her third death anniversary

 

संस्था के बगीचे में पंछियों के लिए जल व्यवस्था की शुरुवात

इस अवसर पर ग्रीनवेली (NGO) के अध्यक्ष भ्राता नरोत्तम शर्मा ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया, ग्रीनवेली (NGO) के सचिव इंजीनियर भ्राता बसंत जायसवाल ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए सभी का आह्वान किया, ग्रीनवेली (NGO) के संयोजक संजय गायकवाड़ ने शुभकामनाएं दी, पर्यावरणविद भ्राता सतीश द्विवेदी जी ने पर्यावरण सुरक्षा पर अपने विचार रखे, साथ ही आर एस एस संघ जिला बौधिक प्रमुख भ्राता नीरज अग्रवाल एवं पर्यावरणविद इंजीनियर भ्राता प्रिंस केसरी भी उपस्थित थे। सभी ने दादी को स्नेहपूर्ण श्रंद्धाजलि अर्पित की साथ ही संस्था के बगीचे में पंछियों के लिए जल व्यवस्था की शुरुवात की। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने ब्रह्मा भोग स्वीकार किया।

 

 

Manendragarh News/Heartfelt tribute to the Dadi Janaki on her third death anniversary
Manendragarh News/Heartfelt tribute to the Dadi Janaki on her third death anniversary

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें : पीलीभीत में अमृतपाल ने बनाई थी वीडियो, नेपाल भागने की फिराक में था

ये भी पढ़ें : नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा होने के बाद जाएंगे मूसेवाला के गांव, जानिए क्या कहा

ये भी पढ़ें : नालंदा-सासाराम में हिंसक झड़प के दौरान 6 को लगी गोली, दोनों जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

 

SHARE