व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती कर किया दुष्कर्म

0
227
Man raped a woman on Instagram by befriending her

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

  • आरोपित पर जबर्दस्ती गर्भपात करवाने का भी आरोप
  • पुलिस ने आरोपित व्यक्ति समेत दो लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला गर्भवती हो गई तो आरोपित ने उसका जबर्दस्ती गर्भपात करवा दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित व्यक्ति समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 29 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2012 में जिला अंबाला के एक गांव में हुई थी। इस दौरान उसका इंस्टाग्राम पर जिला हिसार के गांव खरखड़ी निवासी सुखबीर जांगड़ा के साथ दोस्ती हो गई। सुखबीर जांगड़ा ने गत 26 जून को यमुनानगर में उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपित से मिलने के लिए आई तो आरोपित उसे एक होटल में ले गया। जहां आरोपित ने उसे जूस पिलाया। जूस पीते ही वह बेहोश हो गई। जब उसे होश में आया तो पता चला कि सुखबीर ने उसके साथ गलत काम किया है। उसने जब सुखबीर को इस बारे कहा तो आरोपित ने उसे कहा कि उसने उसका अश्लील वीडियो बना दिया है। यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। डर के कारण उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।

दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

जिसके बाद आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिससे वह गर्भवती हो गई। गत 23 जुलाई को आरोपित ने उसे मिलने के लिए फिर से यमुनानगर बुलाया। जहां पर आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया और उसे गर्भपात की गोलियां खिला दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। गत 26 अगस्त को आरोपित ने उसे हिसार बुलाया। उस समय सुखबीर के ताऊ का लड़का अनिल भी उसके साथ था। इस दौरान आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

SHARE