Maldives: भारतीय पर्यटकों के झटके से उबर नहीं पा रहा मालदीव, भारत के बड़े शहरों में करेगा रोड शो

0
15
Maldives
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू।

Aaj Samaj (आज समाज), Maldives, नई दिल्ली: भारतीय पर्यटकों के झटके से मालदीव अब भी उबर नहीं पा रहा है और यही वजह है कि उसने अब  भारत के बड़े शहरों में रोड शो करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि मालदीव को भारतीय पर्यटकों की ओर से तब बहिष्कार का सामना करना पड़ा, जब इसी साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप के अपने दौरे के दौरान इस केंद्र शासित प्रदेश की तुलना मालदीव से की थी।

मालदीव के मंत्रियों ने की थी अपमानजनक टिप्पणी

मालदीव के मंत्रियों सहित कई अधिकारियों ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। इसका नतीजा यह हुआ कि भारतीयों ने मालदीव का बहिष्कार करना शुरू कर दिया और वे लक्षद्वीप को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर प्रमोट करने लगे। इससे मालदीव की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा असर पड़ है। अंतत: घुटनों पर आने के बाद अब मालदीव पर्यटकों को लुभाने के मकसद से भारत के शहरों में रोड शो करने की योजना बना रहा है।

आठ अप्रैल को माले में भारतीय उच्चायुक्त के साथ हुई चर्चा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आठ अप्रैल को मालदीव की राजधानी माले में भारतीय उच्चायुक्त के साथ चर्चा के बाद मालदीव एसोसिएशन आॅफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर आपरेटर्स ने भारतीय शहरों में रोड शो आयोजित करने सहित यात्रा व पर्यटन सहयोग बढ़ाने की योजना की घोषणा की थी।

एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर कहा, भारत के प्रमुख शहरों में एक व्यापक रोड शो शुरू करने और आगामी महीनों में मालदीव में प्रभावशाली लोगों व मीडिया परिचित यात्राओं को सुविधाजनक बनाने की योजना पर काम चल रहा है। एसोसिएशन ने यह भी कहा कि मालदीव के पर्यटन के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। उसने कहा कि वे मालदीव को एक प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने के लिए भारत भर के प्रमुख ट्रैवल एसोसिएशन व ंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स के साथ साझेदारी करने के लिए तत्पर हैं।

विवाद के बाद भारतीय यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट

दरअसल, मालदीव के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत संग राजनयिक विवाद के बाद मालदीव में पर्यटन के लिए आने वाले भारतीय यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। 2023 में मालदीव का दौरा करने वाले 17 लाख से अधिक पर्यटकों में से अधिकांश भारतीय (2,09,198) थे, उसके बाद रूसी और चीनी थे। हालांकि, राजनयिक तनाव के बाद के हफ्तों में भारतीयों की संख्या पांचवें स्थान पर खिसक गई है

यह भी पढ़ें:

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE