मोदी के वोकल फार लोकल की आहवान को बनाए जन आंदोलन: सलूजा

0
190
Make the call of Modi's Vocal for Local a mass movement: Saluja

आज समाज डिजिटल, पानीपत : 

  • भाजपा प्रदेश प्रमुख राष्ट्रीय सदस्यता अभियान गजेंद्र सलूजा ने बुथ नंबर 150 पर मन की बात।

प्रधान मंत्री मोदी के वोकल फार लोकल के आहवान को जन आंदोलन बनाए। इससे देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा। ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेन्द्र सलूजा ने पानीपत शहरी विधान सभा के बुथ नंबर 150 पर प्रधानंमत्री की मन की बात सुनने के बाद लोगो को संबोधित करते हुए कहे। गजेन्द्र सलूजा ने कहा की मोटे अनाज के प्रचलन से जल बचेगा व किसान समृद्ध होगा देश की संस्कृति का प्रचार होगी।

समुद्र के तटीय क्षेत्रों की स्वच्छता का भी ध्यान रखे

सलूजा ने कहा की प्रधानमंत्री का समुद्र के तटीय क्षेत्रों की स्वच्छता का भी हम ध्यान रखे ताकि जलीय जीवन सुरक्षित रहे और जल प्रदूषण ना हों। सलूजा ने कहा की हम शिकायत ही ना करे बल्कि सामाजिक स्तर पर समस्यों का समधान करे। गजेन्द्र सलूजा ने पौधा रोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर विजय कुकरेजा, देव कुकरेजा, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : सात दिवसीय सहासिक शिविर में हकेवि के विद्यार्थी हुए शामिल

ये भी पढ़ें : जन-जन के मसीहा थे पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल : उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

Connect With Us: Twitter Facebook 
SHARE