Major change in Haryana Congress, Kumari Selja becomes State Congress President: हरियाणा कांग्रेस में बड़ा परिवर्तन, कुमारी शैलजा बनीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

0
276

हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव 2019 होने वाले हैं। इसके लिए कांग्रेस पार्टी अपनी कमर कस ली है और हरियाणा कांग्रेस में बड़े बदलाव किए गए हैं। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कुमारी शैलजा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। भेपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता और चुनाव समिति का चेयरमैन बनाया गया है। गौरतलब है कि हाईकमान ने कुमारी शैलजा के हाथ में हरियाणा की कमान दे दी। बता दें कि कुमारी शैलजा अंबाला और सिरसा दोनों स्थानों से लोकसभा सांसद रहीं हैं। वह पार्टी के लिए दलित चेहरा हैं और वे प्रमुख दलित नेता श्री चौधरी दलबीर सिंह की सुपुत्री हैं। दलबीर सिंह भी हरियाणा के अध्यक्ष रहे और केन्द्र में कई बार मंत्री रहे हैं। साथ ही कुमारी शैलजा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की करीबी भी मानी जाती है।

SHARE