यमुनानगर: मक्का फूड फेस्टिवल में मक्का व्यंजन प्रतियोगिता

0
396

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला यमुनानगर में हरियाणा हनी बी नेटवर्क सृष्टि ज्ञान अहमदाबाद द्वारा मक्का फूड फेस्टिवल मक्का व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विधार्थी  अपने घर से मक्का की नई नई रेसिपी बनाकर लेकर आए। वह स्कूल द्वारा भी मक्का पकौड़ा, मक्का समोसे, मक्का आइसक्रीम, मक्का दूध, सभी बच्चों को मन भर खाने को दिए। इसके साथ साथ आए हुए मुख्य अतिथि विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, पूर्व मंत्री करण देव कंबोज का प्रिंसिपल  निर्मल सिंह  द्वारा मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। साथ ही बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, ब्लॉक समिति चेयरमैन को भी सम्मानित किया गया।  शुभ बेकरी की तरफ से पलक मेहता, प्रियांश मेहता, जसलीन कोहली द्वारा बनाएं मक्के के  केक, मक्का का पिज्जा बच्चों को खिलाया गया।   इस आयोजन में स्कूल के पूर्व छात्र धर्मवीर कंबोज जिन्हे राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, का कहना है कि यह अपनी तरह का पहला आयोजन था जिसमें सभी व्यंजन मक्का द्वारा बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि जहां हरियाणा सरकार भी मक्का को प्रमोट कर रही है। वह भी इसी दिशा में प्रयास कर रहे हैं ताकि किसान का रुझान इस और हो और किसान अपने आमदन को इस माध्यम से कई गुना बढ़ा सकता है।

SHARE